Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए व्हाटसएप लाएगा नया फीचर, माता-पिता के पास होगा अकाउंट का कंट्रोल
  • राष्ट्रीय

13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए व्हाटसएप लाएगा नया फीचर, माता-पिता के पास होगा अकाउंट का कंट्रोल

RNS INDIA NEWS 12/03/2026
whatsapp logo icon

नई दिल्ली (आरएनएस)। लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ‘पैरेंट मैनेज्ड अकाउंट’ नाम के फीचर पर काम कर रही है, जिसका उद्देश्य बच्चों के लिए प्लेटफॉर्म को अधिक सुरक्षित बनाना है।

रिपोर्ट्स के अनुसार यह फीचर खास तौर पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके तहत बच्चों का व्हाट्सएप अकाउंट उनके माता-पिता के अकाउंट से लिंक रहेगा, जिससे माता-पिता बच्चों की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।

इस फीचर के जरिए माता-पिता को कई तरह के नियंत्रण मिलेंगे। वे तय कर सकेंगे कि बच्चे को कौन मैसेज भेज सकता है, किन लोगों को उसकी संपर्क सूची में जोड़ा जा सकता है और उसे किन समूहों में शामिल किया जा सकता है। इसका उद्देश्य बच्चों को अनजान लोगों के संपर्क से बचाते हुए सुरक्षित तरीके से मैसेजिंग की सुविधा देना है।

रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों के अकाउंट पर कुछ पाबंदियां भी लगाई जाएंगी। उन्हें ऐप के कुछ उन्नत फीचर्स इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। इनमें स्टेटस अपडेट, चैनल्स और कुछ अन्य सुविधाएं शामिल नहीं होंगी।

इसके अलावा अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी जोड़ी जा सकती है। यदि किसी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से संदेश आता है तो उसे अलग फोल्डर में भेज दिया जाएगा। माता-पिता इन संदेशों को देख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर संबंधित व्यक्ति को ब्लॉक भी कर पाएंगे।

कंपनी इस फीचर को चरणबद्ध तरीके से शुरू कर सकती है और आने वाले महीनों में इसे अलग-अलग देशों में उपलब्ध कराया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेधावी छात्रों का पूरा ध्यान, छात्रवृत्ति योजना ‘वरदान’
Next: हनीट्रैप में फंसा रामपुर का युवक, मारपीट कर रुपये लूटे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.