Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • होमगार्ड पर कातिलाना हमला करने वाला गिरफ्तार
  • हरिद्वार

होमगार्ड पर कातिलाना हमला करने वाला गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/12/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  ई रिक्शा चोरी कर ले जा रहे संदिग्धों को रोकने पर लोहे की रॉड से होमगार्ड पर कातिलाना हमला कर फरार हुए पचास हजार के इनामी आरोपी को एसटीएफ-रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने धर गिरफ्तार कर लिया। वारदात में फरार चल रहे दूसरे आरोपी की तलाश में रानीपुर पुलिस जुटी हुई है। नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि 14 अक्तूबर की देर रात शिवालिक नगर में गश्त कर रहे चेतक सवार हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह ने ई रिक्शा और एक स्कूटर पर साथ-साथ जा रहे दो युवकों के संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें रोक लिया था। पुलिसकर्मी और होमगार्ड ने उनकी फोटो खींचने के साथ-साथ आधार कार्ड दिखाने की बात कही थी। उसी दौरान एक युवक ने स्कूटर की डिग्गी से लोहे की रॉड निकालकर होमगार्ड पर हमला कर दिया था। होमगार्ड के जख्मी होने पर हेड कांस्टेबल उसे संभालने में जुट गया था। इसी बीच आरोपी होमगार्ड का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। आरोपी ई रिक्शा मौके पर ही छोड़ गए थे। ई रिक्शा स्वामी राजेंद्र सिंह पुत्र मिश्रीलाल निवासी मकान संख्या 18 टिबड़ी ने इस संबंध में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। इधर, हेड कांस्टेबल की तरफ से आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। एसएसपी ने फरार आरोपियों पर पचास हजार का इनाम घोषित किया था। मंगलवार को एसटीएफ और रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आरोपी अंशुल पुत्र खेम सिह निवासी गांव भागूवाला चमरिया मंडावली बिजनौर यूपी हाल निवासी बकरा मार्किंट मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिल्डर के बेटे और रिश्तेदार ने की थी ज्वालापुर में फायरिंग
Next: पौड़ी महोत्सव में कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.