Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • होली से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई
  • देहरादून

होली से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 07/03/2025
rns featured image new

धूलकोट के पास एक वाहन से तीन कुंतल पनीर और 60 किलो मावा बरामद

देहरादून(आरएनएस)। त्योहारी सीजन पर दून जिले में खाद्य पदार्थों से मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने पौंटा हाईवे पर धूलकोट के पास एक वाहन से तीन कुंतल पनीर और 60 किलो मावा बरामद किया। इसे फंगस लगी पॉलीथिन में रखा गया था। टीम ने पनीर और मावा को नष्ट करवा दिया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार और जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर अपर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ताजबर सिंह की ओर से खाद्य पदार्थों की मिलावट के खिलाफ क्विक रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है। संयुक्त आयुक्त डॉ. आरके सिंह की सूचना के पर जिला अभिहित अधिकारी देहरादून मनीष सयाना के नेतृत्व में टीम ने विकासनगर रूट पर धूलकोट में वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसमें एक प्राइवेट कार से तीन कुंतल पनीर और 60 किलो मावा बरामद किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निरीक्षण में यह काफी खराब तरीके से परिवहन करते हुए पाया गया। इसका उपयोग इंसानी सेहत के लिए खतरनाक करार देते हुए शीशमबाड़ा ट्रेंचिंग ग्राउंड में नष्ट कर दिया गया। टीम ने सेलाकुई, प्रेमनगर, सहसपुर में भी डेयरी और मिठाई की दुकानों से पनीर और मावा के तीन नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम देहरादून रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर संजय तिवारी मौजूद रहे।
अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि बॉर्डर क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ताकि बाहरी राज्यों से मिलावटी और घटिया खाद्य सामग्री की आपूर्ति को रोका जा सके। छापेमारी के दौरान पकड़े गए संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके साथ ही शेष सामग्री को शिशमबाड़ा डंपिंग जोन में नष्ट कराया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मैदानी जिलों में खास सतर्कता:    अपर आयुक्त ने बताया कि हर जिले में विशेष टीमें सक्रिय हैं, जो होली से पहले मिठाइयों, दूध, मावा, पनीर, खाद्य तेल, मसाले एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गहन जांच कर रही हैं। देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल जैसे जिलों में खास सतर्कता बरती जा रही है। यहां मिलावटी खाद्य सामग्री की आपूर्ति अधिक होती है।

मिलावटखोरों की दी जाए सूचना :   अपर आयुक्त जग्गी ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी मिलावटी खाद्य सामग्री बेची या बांटी जाए, तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को टोल फ्री नंबर पर दें। स्पष्ट किया कि मिलावटखोरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर की बैठक
Next: कांग्रेस ने शुरू किया मेरा वोट, मेरा अधिकार अभियान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.