Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • होली पर अल्मोड़ा जनपद की पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद
  • अल्मोड़ा

होली पर अल्मोड़ा जनपद की पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद

RNS INDIA NEWS 24/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के सीओ, थाना/चौकी प्रभारियों को होली पर्व व आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत शान्ति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त, चीता मोबाईल, पिकेट व बैरिकेट्स आदि ड्यूटिया लगाने व अराजक तत्वों व हुड़दंगियों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने जनता से होली पर्व को शांतिपूर्वक मनाए जाने की अपील की है। जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है, जनपद के एंट्री प्वाइंटो पर वाहनों की सघन चैकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं, वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त, चीता मोबाईल, पिकेट व बैरिकेट्स आदि ड्यूटिया लगाकर होली पर्व,आगामी त्यौहारों व आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। अल्मोड़ा शहर में सुव्यवस्थित यातायात हेतु ट्रैफिक पुलिस के जवानों को सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है, टीआई व टीएसआई लगातार चैकिंग पर रहेंगे। इसके अतिरिक्त अल्मोड़ा पुलिस कन्ट्रोल रुम द्वारा अल्मोड़ा शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित किये गये सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग कर चप्पे-चप्पे पर संदिग्ध व्यक्तियों,अराजक तत्वों व हुड़दंगियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, किसी भी व्यक्ति द्वारा अराजकता,हुड़दंग कर शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित की जाती है तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। होली पर्व व आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की सतर्क मॉनिटरिंग की जा रही है, किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर, अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 02 गिरफ्तार
Next: अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.