Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • होली को लेकर हो रही जमकर खरीदारी
  • हरिद्वार

होली को लेकर हो रही जमकर खरीदारी

RNS INDIA NEWS 16/03/2022
rns featured image new

बच्चों को कार्टून करेक्टर तो महिलाओं को भाया ऑर्गेनिक कलर

रुड़की। होली की तैयारियों को लेकर युवा और महिलाओं ने उत्साह नजर आ रहा है। होली को लेकर बाजार सज चुके हैं। जहां अब लोगों की भीड़ बाजारों में बढ़ने लगी है। होली को लेकर जमकर लोग खरीदारी कर रहे हैं। एक तरफ जहां बच्चों को कार्टून करेक्टर वाले मुखोटे तो महिलाओं को ऑर्गेनिक कलर पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा होली स्लोगन की टीशर्ट की भी जमकर खरीदारी हो रही है। विदेशी आइटम्स को छोड़कर अब स्वदेशी आइटम की होली पर धूम है। हाथरस से सामान आया है।

अट्ठारह मार्च को होली मनाई जाएगी। बुधवार को रामनगर, आजाद नगर, सिविल लाइंस बाजार, बीटी गंज और मेन बाजार में खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने होली को लेकर जमकर खरीदारी की। होली से जुड़े सामान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। इस बार होली पर स्लोगन वाली टी शर्ट का चलन काफी बढ़ गया है। बच्चों को एक तरफ जहां कार्टून स्लोगन वाले मुखोटे पसंद आ रहे हैं। तो वहीं महिलाओं को ऑर्गेनिक कलर अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। लंबी वाली पिचकारी के जगह अब अग्निशमन उपकरण, वाटर टैंक समेत अन्य कई बनावटी चीजों ने पिचकारियों का ट्रेंड बदल दिया है। अमित अरोड़ा, प्रियांशी, सोनल, शुभम और गौरव ने बताया कि उन्होंने सिविल लाइंस बाजार से होली का सामान खरीदा है। परिवार के लिए होली स्लोगन की टीशर्ट खरीदी है और गुलाल के अलावा बच्चों के लिए नई और अनोखी डिजाइन की पिचकारियां ली है। कारोबारी कमल चावला ने बताया कि होली को लेकर एक माह पूर्व ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी। इस बार होली स्लोगन की टीशर्ट, ऑर्गेनिक कलर, कार्टून करेक्टर के मुखोटे और गुलाल और भगवा रंग की काफी डिमांड है। सुबह से लेकर देर शाम तक लोग खरीदारी के लिए दुकान पर आ रहे हैं। होली पर कारोबार बढ़ने से हर व्यापारी को लाभ होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झूठी पोस्ट डालने वाले के खिलाफ अनुपमा भड़की
Next: शिक्षक ने की छात्राओं से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज़

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.