Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • संबंध बनाने के मजबूर कर रहा था एचओडी, तंग आकर छात्रा ने कॉलेज में खुद को लगा ली आग, वीडियो में कैद हुई भयावह घटना
  • राष्ट्रीय

संबंध बनाने के मजबूर कर रहा था एचओडी, तंग आकर छात्रा ने कॉलेज में खुद को लगा ली आग, वीडियो में कैद हुई भयावह घटना

RNS INDIA NEWS 13/07/2025
rns featured image new

ओडिशा (आरएनएस)। ओडिशा के बालासोर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक कॉलेज की छात्रा ने अपने विभागाध्यक्ष (एचओडी) की लगातार प्रताड़ना और यौन संबंध बनाने की मांगों से तंग आकर खुद को आग लगा ली। छात्रा 95त्न तक झुलस गई है और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उसे बचाने की कोशिश में एक अन्य छात्र भी 70त्न तक झुलस गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी विभागाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने आरोपी एचओडी और कॉलेज के प्रिंसिपल, दोनों को निलंबित कर दिया है। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यबंशी सूरज ने कहा, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, फकीर मोहन कॉलेज में इंटीग्रेटेड बी.एड की छात्रा ने 1 जुलाई को कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति में अपने विभागाध्यक्ष समीर कुमार साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि साहू उस पर लगातार गलत मांगों के लिए दबाव बना रहा था और मांग पूरी न करने पर उसका भविष्य बर्बाद करने की धमकी दे रहा था।
सूत्रों का कहना है कि छात्रा को सात दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन जब कोई कदम नहीं उठाया गया तो शनिवार को छात्रा ने अन्य छात्रों के साथ मिलकर कॉलेज गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान, वह अचानक उठी और प्रिंसिपल के कार्यालय के पास जाकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्रा आग की लपटों में घिरी हुई कॉलेज के गलियारे में दौड़ती दिख रही है। एक छात्र उसकी मदद करने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी टी-शर्ट में आग लगने के बाद वह पीछे हट जाता है।
कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप घोष ने कहा कि शिकायत दर्ज कर ली गई थी और आंतरिक समिति रिपोर्ट सौंपने की प्रक्रिया में थी। वहीं, बालासोर के पुलिस अधीक्षक (स्क्क) राज प्रसाद ने कहा, आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। कई टीमें सबूत इक_ा कर रही हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल, आत्मदाह करने वाली छात्रा और उसे बचाने वाले छात्र, दोनों का इलाज भुवनेश्वर स्थित एम्स में चल रहा है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद कॉलेज में तनाव का माहौल है और छात्रों में भारी रोष है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एमपी में डीएम साहब ने खोया आपा, परीक्षा केंद्र में गूंजे थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
Next: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर से टकराई, चार की मौत, दो गंभीर घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.