Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर से टकराई, चार की मौत, दो गंभीर घायल
  • राष्ट्रीय

दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर से टकराई, चार की मौत, दो गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 13/07/2025
rns featured image new

घटना स्थल का एसडीएम और विधायक ने लिया जायजा।
हादसे मे शिकार लोग अर्टिका कार मे सवार होकर झारखंड के देवघर और पड़ोसी राज्य बिहार के थावे मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे सिद्धार्थनगर

कुशीनगर (आरएनएस)। जनपद के पटहेरवा थाना के बगही कुट्टी के समीप एनएच-28 पर रविवार को हुए भयानक सडक हादसे मे आन द स्पाट चार लोगो की मृत्यु हो गयी है। जबकि जिन्दगी और मौत से जूझ रहे दो लोगो का इलाज चल रहा है। हादसे मे शिकार लोग अर्टिका कार से झारखंड के देवघर और पडोसी राज्य बिहार के थावे मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर है।
जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही कुटी के पास नेशनल हाईवे पर रविवार को श्रद्धालुओं से भरी अर्टिका कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी लोग सिद्धार्थनगर जिले के निवासी बताये जा रहे है और झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम व बिहार के थावे मंदिर से दर्शन-पूजन कर घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में बैठे श्रद्धालुओं को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घायल चालक ने बताया कि कार में सभी श्रद्धालु नींद में थे, तभी सामने से अचानक ट्रैक्टर आ गया और सीधी टक्कर हो गई। एयरबैग खुलने की वजह से उसकी जान बच सकी, लेकिन चार अन्य श्रद्धालुओं की मौत हो गई। तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। जिनमें से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा, कसया विधायक पीएन पाठक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा का कहना है कि कार में छह लोग सवार थे। जिनमें चार लोगो की मौत हो चुकी है और दो का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संबंध बनाने के मजबूर कर रहा था एचओडी, तंग आकर छात्रा ने कॉलेज में खुद को लगा ली आग, वीडियो में कैद हुई भयावह घटना
Next: राशिफल 14 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.