Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • फॉरेस्ट फायर सीजन के दृष्टिगत वनाग्नि नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक
  • अल्मोड़ा

फॉरेस्ट फायर सीजन के दृष्टिगत वनाग्नि नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक

RNS INDIA NEWS 07/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। आगामी फॉरेस्ट फायर सीजन के दृष्टिगत फॉरेस्ट फायर को नियंत्रित करने एवं नई अभिनव पहल करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में फॉरेस्ट फायर को नियंत्रित करने तथा संवेदनशील क्षेत्र का चयन कर इनमें विशेष सतर्कता बरतने के साथ साथ इनोवेटिव पहल करने पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी सीजन में फॉरेस्ट फायर की प्रभावी रोकथाम करने के साथ साथ जंगल के किसी एक संवेदनशील क्षेत्र को चयनित कर प्रयोगात्मक रूप से उसको बचाने पर कार्य किया जाना है। इसके लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों से कहा कि वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों में उनकी पानी की लाइन को मैप किया जाए, जिससे उन लाइन में वाल्व आदि की व्यवस्था कर आपातकाल में उससे पानी की सप्लाई को आग बुझाने में प्रयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि यह प्रयोग सफल रहा तो इस मॉडल को अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंगल हैं तो हम हैं। इनको बचाना हमारा नैतिक दायित्व भी है। इसलिए सभी अधिकारी सिर्फ यह न देखे कि उनको सरकारी अधिकारी के तौर पर ही कार्य करना है बल्कि सभी अपने कर्तव्य के तौर पर भी कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जिलाधिकारी से लेकर वन रक्षक, लाइनमैन को कार्य करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने सुझाव भी भेजें जिससे उन पर विचार हो सके। कहा कि सभी अधिकारी वन विभाग की मैपिंग के डेटा को देखे तथा उस डेटा में यह देखें कि किन किन क्षेत्रों में उनकी पानी की लाइन है जिससे समय पढ़ने पर उसका प्रयोग किया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम प्रदीप कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड अल्मोड़ा मोहन सिंह रावत समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट
Next: 4.36 लाख की स्मैक के साथ 02 युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.