Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • एवलांच हादसे के दस और पर्वतारोहियों के शव लाए गए मातली हेलीपैड
  • उत्तरकाशी

एवलांच हादसे के दस और पर्वतारोहियों के शव लाए गए मातली हेलीपैड

RNS INDIA NEWS 09/10/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के द्रौपदी डांडा टू में एवलांच हादसे में मारे गए 10 और पर्वतारोहियों के शव डोकरानी बामक ग्लेशियर के एडवांस बेस कैंप से मातली हेलीपैड लाए गए। अब तक 27 बरामद शवों में से 21 पर्वतारोहियों के शव मातली हेलीपैड लाए जा चुके हैं। 6 पर्वतारोहियों के शव अभी भी बेस कैंप में ही मौजूद हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम के कारण बाकी शवों को नहीं लाया जा सका है। रविवार को द्रौपदी डांडा इलाके में बारिश और हल्की बर्फबारी हुई, जिस कारण हेलीकाप्टर से रेस्क्यू कार्य बाधित हो गया। घटनास्थल पर दो पर्वतारोहियों की तलाश अभी भी जारी है। रविवार डोकरानी बामक एडवांस बेस कैंप से पर्वतारोही रक्षित बैंगलोर (कर्नाटक), सतीश रावत निवासी चम्बा टिहरी गढ़वाल, अमित कुमार प. बंगाल, अतुनधर दिल्ली, गोहिल अर्जुन सिंह गुजरात, अंशुल कैंथला शिमला हिमाचल प्रदेश, विक्रम कर्नाटक, शुभम सिंह कानपुर यूपी, कपिल पंवार उत्तरकाशी, नरेन्द्र सिंह निवासी पौड़ी का शव मातली हेलीपैड लाया गया। जहां परिजनों ने शवों की शिनाख्त की। शिनाख्त के बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम होने के बाद पर्वतारोहियों के शव परिजनों को सुपुर्द किए गए। इस दौरान प्रशासन की ओर से डीएम अभिषेक रूहेला अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर स्वयं मौजूद थे। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। मौसम की खराबी के कारण हेलीकाप्टर से रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही है, जिस वजह से सभी लोगों के शव आज भी नहीं पहुंचाए जा सके। घटनास्थल पर सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, निम रेस्क्यू कार्य जारी रखे हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी
Next: गैरसैंण में बारिश से ढहा आवासीय भवन का एक भाग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव की पावन पालकी का भ्रमण कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अस्पताल की भवन निर्माण सामग्री से क्षतिग्रस्त हुई नाली

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.