Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • हिमाद्री इम्पोरियम आउलटलेट में यात्रियों को मिलेंगे पहाड़ी उत्पाद
  • रुद्रप्रयाग

हिमाद्री इम्पोरियम आउलटलेट में यात्रियों को मिलेंगे पहाड़ी उत्पाद

RNS INDIA NEWS 22/05/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले पहाड़ी उत्पादों की बेहतर बिक्री के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराए के लिए मुख्यालय स्थित रुद्रा काम्पलेक्स परिसर में हिमाद्री इम्पोरियम आउटलेट का शुभारंभ कर दिया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उद्घाटन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे देश विदेश के तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को पहाड़ी उत्पादों को पाने का अच्छा अवसर मिलेगा। सोमवार को जीएमवीएन स्थित रुद्रा काम्पलेक्स में हिमाद्री इम्पोरियम आउटलेट के उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जनपद में उत्पादित उत्पादों को एक उचित पहचान उपलब्ध कराए के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि इसमें अवस्थित उद्योग विभाग, कृषि विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त सहयोग से विभिन्न उत्पादों को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जीएमवीएन रुद्रा कांपलेक्स नगर के बीचों बीच है। यहां तीर्थ यात्रियों को स्थानीय स्तर एवं उत्तराखंड के अन्य स्थानों पर भी उत्पादित होने वाले उत्पादों को यहां उपलब्ध कराया गया है ताकि तीर्थ यात्री यहां के स्थानीय उत्पादों को खरीदने का मौका मिल सके। साथ ही महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की उचित बिक्री हो सकेगी तथा उनकी आजीविका में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि हिमाद्री इम्पोरियम आउटलेट में स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाले मोटे अनाज जिसमें झंगोरा, मंडुवा, चौलाई (रामदाना), बुरांश, माल्टा आदि जूस भी उपलब्ध होगा। इसके साथ ही केदारनाथ धाम सोविनियर तथा स्थानीय स्तर पर तैयार धूप, अगरबत्ती, रिंगाल आदि से तैयार उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इस केंद्र के खुलने से महिलाओं एवं युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान होगें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग एचसी हटवाल, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना बीके भट्ट सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पैराफिट से टकराई तेज रफ्तार कार, दो घायल
Next: भक्तों के दर्शनार्थ खुले द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.