Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • हिमाचल से भागकर बाजपुर के केशोवाला पहुंचा प्रेमी युगल
  • ऊधम सिंह नगर

हिमाचल से भागकर बाजपुर के केशोवाला पहुंचा प्रेमी युगल

RNS INDIA NEWS 26/08/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। हिमाचल से फरार हुए प्रेमी युगल की तलाश में हिमाचल पुलिस बाजपुर पहुंची। जहां हिमाचल पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर प्रेमी युगल को केशोवाला मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद हिमाचल पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी युवक अपनी पत्नी और बहन के साथ हिमाचल प्रदेश के ऊना में मजदूरी करता था। जहां से जुलाई माह में युवक की बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इसके बाद युवक की तहरीर पर हिमाचल पुलिस ने 23 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज करते हुए युवती की तलाश शुरू कर दी। वहीं हिमाचल पुलिस को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के सम्भल निवासी सुहेल युवती को अपने साथ ले गया है। इसी के चलते हिमाचल पुलिस दोनों की तलाश करते हुए बाजपुर पहुंची। जहां हिमाचल पुलिस और बाजपुर कोतवाली पुलिस ने गांव केशोवाला में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर सुहेल के मामा का घर है। वहीं पुलिस को देख युवक और युवती ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दोनों को गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि सुहेल हिमाचल के ऊना में शटरिंग और नाई का काम करता था। जहां दोनों को प्रेम हो गया और दोनों फरार हो गए। इस दौरान हिमाचल पुलिस के एएसआई तजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस युवती की लंबे समय से तलाश कर रही थी, जिसे बाजपुर से एक युवक के साथ बरामद कर लिया गया है। इन्हें हिमाचल ले जाया जा रहा है, जहां अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान हिमाचल पुलिस के हेड कांस्टेबल जसविंदर सिंह, बाजपुर हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह, कांस्टेबल जगदीश कोठियाल, महिला होमगार्ड खालिदा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दम दिखााएंगे कुमाऊं के खिलाड़ी
Next: पहाड़ी महासभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.