Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दिनभर हाईवे पर दौड़ते रहे डाक कांवड़ वाहन
  • देहरादून

दिनभर हाईवे पर दौड़ते रहे डाक कांवड़ वाहन

RNS INDIA NEWS 11/07/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। ऋषिकेश में मंगलवार को कांवड़ियों की संख्या में इजाफा दिखा। शिवभक्तों की भीड़ और बम भोले के उद्घोष से शहर शिवमय हो गया। हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर दिनभर डाक कांवडियों की भीड़ रही। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ेगा। भारी बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में शिवभक्त नीलकंठ में जलाभिषेक के लिए जा रहे हैं। मंगलवार को डाक कांवड़ियों के वाहनों लागातार दौड़ते नजर आए। डीजे लगे डाक कांवड़ वाहनों पर शिव भजन गूंजते रहे। स्थानीय लोग भगवान शिव के जयकारों से हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे से गुजरते कांवड़ियों में जोश भरते रहे। दोपहर के समय डाक कांवड़ वाहनों का रेला रफ्तार पकड़ गया। इसके बाद हरिद्वार से आ रहे डाक कांवड़ियों के वाहनों का हाईवे पर कब्जा रहा। गोमुख, गंगोत्री, ऋषिकेश से निर्धारित समय में मंजिल तक पहुंचने का संकल्प लेकर डाक कांवड़िये सड़क पर दौड़ते रहे। दोपहर बाद हाईवे पर डाक कांवड़ वाहन ही नजर आए। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को डाक कांवड़ियों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा। इसलिये विभिन्न स्थानों पर पुलिस जवानों की संख्या बढ़ाई गई है। अब हाईवे पर इमरजेंसी वाहन को छोड़कर सभी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।

मोटर साइकिल सवार कांवड़िये भी खूब आए
बाइकों पर बड़ी संख्या में कांवड़िये आने शुरू हो गये हैं। ज्यादातर डाक कांवड़ वाहनों और बाइक सवार कांवड़ियों को आईडीपीएल पार्किंग में ही भेजा जा रहा है। यहां से कांवडिये पैदल ही नीलकंठ मंदिर भेजे जा रहे हैं। लेकिन कुछ कांवडिए पुलिस से नजर चुराकर नटराज चौक होकर रामझूला पुल से भी नीलकंठ जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानसून सीजन में अफसर ठीक तरह से समन्वय बनाएं: धामी
Next: राशिफल 12 जुलाई

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.