Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • राजस्थान
  • हाइटेंशन तार की चपेट में आई बस , 6 यात्री जिंदा जले, 36 झुलसे
  • राजस्थान

हाइटेंशन तार की चपेट में आई बस , 6 यात्री जिंदा जले, 36 झुलसे

RNS INDIA NEWS 18/01/2021
rns featured image new

जालोर(आरएनएस)। राजस्थान के जालोर में रात हुए एक दर्दनाक हादसे में यात्रियों से भरी एक बस पर बिजली के तार से टच होने से आग लग गई। जालोर के महेशपुरा इलाके में हुए इस हादसे में जहां छह यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 36 लोग झुलस गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब एक बस अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन तार से जा टकराई और उसमें आग लग गई। यह घटना रात लगभग 10.45 बजे घटी। यह हादसा महेशपुरा गांव के पास हुआ। एक बस चालक रास्ता भटककर ग्रामीण इलाके में चला गया जहां बस बिजली की तारों से टकरा गई और उसमें आग लग गई। बस में सवार सभी लोग जैन समाज के हैं, जो नाकोड़ा तीर्थ से दर्शन करने के बाद अजमेर और ब्यावर लौट रहे थे। झुलसने वाले कुछ लोगों की अभी पहचान होना बाकी है। हादसा जालोर जिले से सात किलोमीटर दूर महेशपुरा गांव में हुआ। जैन श्रद्धालु दो बसों में सवार होकर ब्यावर के लिए रवाना हुए थे।सभी श्रद्धालु जालोर जिले के जैन मंदिर मे दर्शन करने के लिए पहुंचे। दर्शन के बाद लौटते वक्त वे रास्ता भटक गए और महेशपुरा गांव पहुंच गए। गांव की संकरी गलियों से गुजरते वक्त बस हाइटेंशन तारों की चपेट में आ गई और उसमें आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंडक्टर तारों को हटाने के लिए बस के ऊपर चढ़ गया। इसी दौरान बस में करंट फैल गया और उसमें आग लग गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ईडी ने हवाला कारोबार में शामिल 2 चीनी नागरिकों को किया गिरफ्तार
Next: अदालत ने दिया जोर का झटका : सपा नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं

Related Post

rns featured image new
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

पति ने धारदार हथियार से काट दिए बीवी और बेटा, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार और पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; एएसआई का तोड़ा हाथ

RNS INDIA NEWS 08/04/2024 0
rns featured image new
  • राजस्थान

खौफनाक : डंपर से कुचल कर 5 लोगों की हत्या, आपसी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम

RNS INDIA NEWS 25/03/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.