Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हाईकोर्ट को गैरसैंण में स्थापित करने की मांग उठी
  • नैनीताल

हाईकोर्ट को गैरसैंण में स्थापित करने की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 18/10/2022
rns featured image new

नैनीताल। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट को मैदान के बजाय गैरसैंण में स्थापित किए जाने की मांग उठाई है। अधिवक्ताओं ने कहा यदि हाईकोर्ट गैरसैंण में स्थापित होगा तो पहाड़ के विकास में यह एक मील का पत्थर साबित होगा। गैरसैंण में पर्याप्त भूमि व संसाधन उपलब्ध हैं। हाईकोर्ट बनने से आधारभूत ढांचे का विकास होगा। आसपास के इलाकों के विकास में भी यह महत्वपूर्ण साबित होगा। मंगलवार को हाईकोर्ट बार सभागार में हाईकोर्ट को नैनीताल से अन्यत्र शिफ्ट न करने को लेकर फिर से बैठक हुई। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह पाल ने पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को जन्मदिन पर याद किया। उन्होंने कहा कि कुछ उत्तराखंड विरोधी लोग नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्टिंग की बात कर रहे हैं। कहा कि हाईकोर्ट को पहाड़ पर ही रखा जाना चाहिए। युवा अधिवक्ता मुकेश रावत ने कहा कि हाईकोर्ट को नैनीताल से शिफ्ट नहीं किया जाना चाहिए अगर सरकार चाहती है कि हाईकोर्ट नैनीताल से कहीं शिफ्ट हो तो गैरसैंण में हो। कहा कि वह गैरसैंण में अधिवक्ताओं के आवास के लिए अपनी जमीन मुफ्त देने को तैयार हैं। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी ने कहा कि गैरसैंण एक आदर्श स्थान है। विनोद तिवाड़ी ने कहा कि नैनीताल हाईकोर्ट की स्थापना के 22 साल बाद भी प्रवासी उत्तराखंडी पहाड़ से हाईकोर्ट शिफ्टिंग की बात करते हैं यह उनकी उत्तराखंड विरोधी सोच को दर्शाता है। योगेश पचोलिया ने कहा कि हाईकोर्ट को गैरसैंण में स्थापित किया जाना चाहिए। यहां अधिवक्ता टीसी पांडे, देवेश विश्नोई, मयंक पांडे, हेमा शाही, नवीन आर्या, अजय बहुगुणा, शक्ति प्रताप सिंह, भुवनेश जोशी नवनीश नेगी, सुहास रतन जोशी, विजयलक्ष्मी फर्तयाल, नवनीश नेगी, बिजयन्त पंत, डीके जोशी, बीएस कोरंगा, शैलेन्द्र नौरियाल, शिवानन्द भट्ट, केके तिवारी, महावीर कोहली, हिमांशु असवाल, अपूर्व चौहान, त्रिलोचन पाण्डे, एनके पपनोई, कैलाश चन्द्र तिवारी, जयवर्धन काण्डपाल, सुहास रतन जोशी, भुवनेश जोशी, योगेश पचौलिया, बीएस रावत सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम विभाग : उत्तराखंड में एक बार फिर से करवट लेगा मौसम, 19 अक्टूबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना
Next: 21 अक्तूबर को बिड़ला परिसर में चयन शिविर होगा आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.