Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026
07-_11zon

चमोली(आरएनएस)। बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार को अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौट रहे सिख समुदाय के कुछ यात्रियों की स्थानीय लोगों से मामूली बात पर कहासुनी हो गई। यह विवाद मारपीट और खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार को रोजाना की भांति बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य थी। सुबह 10 बजे चार से पांच सिख यात्री कर्णप्रयाग बाजार पहुंचे। इसी दौरान एक होटल के सामने बाइक में बैठे तीर्थ यात्रियों का होटल मालिक के लड़के से वाहन पार्क करने पर विवाद हो गया। कहासुनी कुछ ही देर में इतनी बढ़ गई कि सिख तीर्थ यात्रियों ने तलवारें निकाल दी और 24 वर्षीय उस लड़के पर टूट पड़े। उन्होंने उसरे सिर, कमर, हाथ को लहू लुहान कर दिया। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई और गुस्साए लोगों ने हमला करने वाले तीर्थ यात्रियों को पकड़ लिया। इसके बाद भी तीर्थ यात्री नहीं रुके और स्थानीय लोगों पर तलवार से हमला करना जारी रखा इस घटना में चार स्थानीय लोग जख्मी हो गए। हमले के दौरान एक तीर्थ यात्री को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उस यात्री के अन्य साथी भाग गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने गौचर में पकड़ा। युवक को गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल फिर एयर लिफ्ट कर देहरादून रेफर किया गया है।
घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने तुरंत पुलिस चौकी परिसर और बदरीनाथ हाईवे को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और चक्काजाम की स्थिति पैदा हो गई। करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे हजारों तीर्थयात्री फंस गए। माहौल बिगड़ता देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से अन्य यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है। जाम की यह स्थिति दोपहर ढाई बजे तक रही। पुलिस और प्रशासन के काफी मान-मनौव्वल के बाद स्थिति काबू में आई और जाम खुल पाया। कर्णप्रयाग एसएचओ विनोद थपलियाल का कहना है कि स्थानीय लोग जाम खोलने के लिए मान गए हैं। बदरीनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है। यात्रा फिर चालू होने से तीर्थयात्रियों को राहत मिली।

यात्रा में हथियारों पर प्रतिबंध हो: स्थानीय व्यापार मंडल और नागरिकों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के से मांग करते हुए कहा है कि यात्रा में हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाय। घटना के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाय। इस घटना को अंजाम देने वाले दोषी वाले और स्थानीय व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी यात्रियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। यात्रा मार्गों और सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाये ताकि कोई भी असामाजिक तत्व या यात्री हथियार लेकर देवभूमि में प्रवेश न कर सके। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Next: बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.