Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हेली एडवांस बुकिंग का पैसा लौटाएगा जीएमवीएन
  • देहरादून

हेली एडवांस बुकिंग का पैसा लौटाएगा जीएमवीएन

RNS INDIA NEWS 12/05/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा को स्थगित करने के बाद गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) ने केदारनाथ यात्रा के लिए हैली सेवा की एडवांस बुकिंग के पैसे लौटने का निर्णय किया है। इसके लिए जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष चौहान ने बैंक को पत्र लिखकर अग्रिम बुकिंग को रद कर यात्रियों के पैसे लौटाने के निर्देश दिए हैं। 17 मई से केदरनाथ यात्रा शुरू करने की योजना थी, जिसे देखते हुए जीएमवीएन ने दो अप्रैल से केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग शुरू कर दी थी। ऐसे में यात्रियों द्वारा हेली सेवा की एडवांस में बुकिंग की गई, लेकिन कोविड की दूसरी लहर में 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया था। इसके बाद जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष चौहान ने राजपुर रोड स्थित यस बैंक की शाखा के प्रबंधक को पत्र लिखकर केदरनाथ यात्रा के लिए एडवांस में बुक हुए टिकटों को रद कर उनका किराया वापस करने के निर्देश दिए हैं। प्रति टिकट 200 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क काटकर अन्य पैसा वापस करने के निर्देश दिए हैं।
ग्रामसभा में चलाया सैनिटाइजेशन अभियान: कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मारखमग्रांट ग्राम सभा में ग्राम प्रधान अमरजीत कौर ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सैनिटाइजेशन अभियान की कमान संभाली। डोईवाला विकासखंड के विभिन्न ग्राम सभाओं में ब्लॉक मुख्यालय द्वारा भी जनप्रतिनिधियों को पांच- पांच लीटर सैनिटाइजर कोरोना जैसी महामारी से ग्रामीणों को बचाने के लिए छिडक़ाव के लिए दिया गया है। ग्राम सभा में भी खुद अपने खर्चे पर सैनिटाइजर अभियान चलाए हुए हैं। ग्राम प्रधान अमरजीत कौर व पूर्व ग्राम प्रधान परविंदर सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सैनिटाइजर छिडक़ाव अभियान चलाते हुए आम जनता से कोरोना वायरस के प्रति सतर्क रहने की अपील भी की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रताप बिष्ट, ग्राम पंचायत सदस्य सावित्री देवी, सोनू कुमार, ताहिर अली, विनोद रौथाण व सामाजिक कार्यकर्ता राजेश गोदियाल आदि भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवविवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
Next: स्कूटी चालक युवती ने की पुलिस से अभद्रता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.