Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हेलंग की घटना के विरोध में यूकेडी ने किया जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
  • देहरादून

हेलंग की घटना के विरोध में यूकेडी ने किया जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 21/07/2022
rns featured image new

देहरादून। यूकेडी ने सभी जिला मुख्यालयों में हेलंग की घटना को लेकर प्रदर्शन किया। दून कलेक्ट्रेट में महानगर अध्यक्ष दीपक रावत के नेतृत्व में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। यूकेडी कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कचहरी रोड स्थित कार्यालय से कलेक्ट्रेट पहुंचे। दीपक रावत ने कहा कि हेलंग की घटना ने भाजपा सरकार का जनविरोधी चेहरा जनता के सामने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है। महिलाओं से घास छीनने, चालान करने की घटना घोर निंदनीय, शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है। यह महिलाओं के चारा पत्ती लेने के अधिकारों का हनन है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष किरन रावत ने कहा कि पहाड़ की जनता को अपने ही जंगलों से बेदखल किया जा रहा है। पहाड़ों में जिस तरह से खनन व जमीनों का दोहन हो रहा है, उस पर किसी सरकारी तंत्र की नजर नहीं जा रही। युवा अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रमिला बिष्ट ने कहा कि जल जंगल जमीन व नदियों पर पहाड़वासियों का पहला हक है। मौके पर संरक्षक बीडी रतूड़ी, निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल, निवर्तमान महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, जितेंद्र सिंह, नीलम रावत, मीनाक्षी घिल्डियाल, मीनू थपलियाल, रेखा शर्मा, मिथिलेश चौहान, तरुणी जगूड़ी, सुमित डंगवाल, प्रवीण रमोला, लुशून टोडरिया, टीकम सिंह राठौड़ मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन मुख्यालय ने जारी किए आपदा के टोल फ्री नंबर
Next: आगामी 5 साल में उत्तराखंड को प्रमुख सेब उत्पादक राज्य बनाएंगे : गणेश जोशी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.