Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हेलंग घटना के दोषी अफसरों के निलंबन की मांग
  • नैनीताल

हेलंग घटना के दोषी अफसरों के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 21/07/2022
rns featured image new

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने गुरुवार को आपात बैठक आयोजित कर चमोली के हेलंग घाटी की घटना के दोषी अफसरों को तुरंत निलंबित करने की मांग उठाई। बार के अधिवक्ताओं ने इस घटना को उत्तराखंड की अस्मिता व मूल निवासियों के अधिकारों पर हमला करार देते हुए निंदा की। साथ ही मुख्यमंत्री से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने व मूल निवासियों को यहां घास काटने का अधिकार देने की मांग रखी। हाईकोर्ट बार सभागार में आयोजित आपात बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर जोशी ने कहा कि चमोली जिले के हेलंग के गोचर पनघट की भूमि पर अपने पशुओं के लिए घास काटने वाली घसियारी महिलाओं के साथ अभद्रता की घटना बेहद निंदनीय है। यह घटना बता रही है कि उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों को यहां के मूल निवासियों से छीनकर पूंजीपतियों को देने के लिए सुरक्षा बल व पुलिस मातृशक्ति पर भी जुल्म कर रही है। हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष एमसी पंत, पूर्व सचिव डीएस मेहता, डॉ. कैलाश तिवारी आदि ने कहा कि राजनेताओं, ब्यूरोक्रेसी व पूंजीपतियों का गलत गठजोड़ पर्यावरण को बर्बाद कर रहा है। एक ओर हरेला पर सरकार लाखों पेड़ लगाने की बात कर रही है, वहीं हेलंगवासियों के हरे-भरे पेड़ काटे जा रहे हैं। टीएचडीसी टनल से निकलने वाले मलबे को वहां डंप किया जा रहा है। मूल निवासियों के मकानों में दरार आ गयी है। उनको पुलिस बल से धमकाया जा रहा है। महिलाओं को पशुओं के लिए घास तक नहीं काटने दी जा रही है। बार के अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर राज्य सरकार जनता के हक-हकूकों से इसी तरह से खिलवाड़ करती रही तो हाईकोर्ट बार और जिला बार एसोसिएशन मिलकर सरकार के खिलाफ न्यायालय तक लड़ने को तैयार हैं। यह भी कहा कि पहाड़ी राज्य होने के नाते सरकार पहाड़ के लोगों के अधिकारों को लेकर ज्यादा सचेत रहे। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोचन पांडे, नवनीष नेगी, बीएस नेगी, भुवनेश जोशी, डीके जोशी, सय्यद नदीम मून, डीसीएस रावत, अमीर मलिक, योगेश पचोलिया, विजय सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेत्रहीन ने दबंगों पर लगाया मारपीट का आरोप
Next: नैनीझील से बरामद युवक का शव परिजनों को सौंपा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.