Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हीट वेव के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट, इस दिन होगी बारिश
  • राष्ट्रीय

हीट वेव के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट, इस दिन होगी बारिश

RNS INDIA NEWS 17/06/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। उत्तर भारत समेत कई हिस्सों में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। भीषण गर्मी के कारण लोग अपने घरों में बैठने के मजबूर है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों में पारा बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने लू से लेकर भीषण लू की स्थिति रहने तथा तेज सतही हवाओं के साथ रात में गर्मी होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।
वहीं भयंकर गर्मी से झुलस रही दिल्ली को अभी राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। मौसम विभाग ने दिल्ली में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा है कि दिल्ली में हीटवेव चलेगी और इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3-5 दिनों में नॉर्थ ईस्ट इंडिया में मुख्य तौर से मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में काफी भारी बारिश होने की आशंका है। नॉर्थ इंडिया में हीटवेव चलने का अनुमान है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 18 जून को भी दिल्ली में हीटवेव के हालात रहेंगे और रात के वक्त भी गर्मी की स्थिति रहेगी। झुलस रही दिल्ली के लिए एक खुशखबरी भी है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 जून को दिल्ली में आंधी और बारिश की संभावना है। इस दिन तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा 20 जून को तापमान लुढ़ कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दिन आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 21 और 22 जून को लेकर पूर्वानुमान जताया है कि दोनों दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दोनों ही दिन दिन के वक्त मजबूत सतही हवाएं चल सकती हैं। 22 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दिन भी दिन के वक्त मजबूत सतही हवाएं चलने का अनुमान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धुमाकोट की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया
Next: बंद घर में आग लगने से सामान और मोटरसाइकिल जलकर राख

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.