Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारत जोड़ो यात्रा बंद करें, हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मांडविया की राहुल गांधी को चिट्ठी
  • राष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा बंद करें, हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मांडविया की राहुल गांधी को चिट्ठी

RNS INDIA NEWS 22/12/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने उन्हें अपनी यात्रा के दौरान कोरोना को लेकर जारी मानदंडों का पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक चिट्ठी लिखी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए, अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो, भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किया जाए।
मनसुख मांडविया ने पत्र में कहा, राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो, मास्क और सेनीटाइजर का इस्तेमाल कराया जाए। यात्रा में सिर्फ वैक्सीनेटिड लोग ही हिस्सा लें, यह सुनिश्चित किया जाए। यात्रा में जुडऩे से पूर्व और बाद में यात्रियों को आइसोलेट किया जाए।
मांडविया ने आगे लिखा, अगर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं है। तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोरोना महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किए जाने का अनुरोध है।
दरअसल, राजस्थान के सांसद पीपी चौधरी, निहाल चंद, देवजी पटेल ने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा से फैल रही कोरोना महामारी के संबंध में चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा था कि देश में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के लोग हिस्सा ले रहे हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के चलते राजस्थान में कोरोना के फैलने का खतरा बना हुआ है। यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों में कोरोना के लक्षण भी दिख रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी यात्रा से वापस लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में इसे लेकर सचेत होने की जरूरत है।
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाए हुई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। उन्होंने पूछा कि क्या गुजरात चुनाव में पीएम मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाक सेना ने मिलिट्री सेंटर से 50 घंटे बाद छुड़ाया कब्जा, 33 आतंकी ढेर, 2 जवानों की मौत
Next: मुस्लिम धर्म छोड़ हिंदू बने साधु की बेरहमी से हत्या, 4 हिस्सों में काटकर फेंका शव

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.