Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हवालबाग विकासखंड में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

हवालबाग विकासखंड में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 26/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड सभागार में गुरुवार को होली मिलन कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पारंपरिक होली गीतों, नृत्य और वादन के साथ पर्व का आनंद लिया। ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पारंपरिक कुमाऊंनी और होली गीतों की प्रस्तुति से सभागार का वातावरण उत्सवमय बना रहा। प्रतिभागियों ने ‘सिद्धि को दाता विघ्न विनाशक’, ‘होली खेले गिरजापति नंदन’, ‘जल कैसे भरूं जमुना गहरी’, ‘जोगी आयो शहर में व्यापारी’ जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं ‘रंग बरसे’ समेत अन्य लोकप्रिय होली गीतों पर भी लोग झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी सौहार्द और खुशियों का प्रतीक है और सभी के जीवन में ऐसे ही रंग भरे रहें। खंड विकास अधिकारी एसएस दरियाल ने भी उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एबीडीओ रमेश कनवाल, एबीडीओ पंचायत प्रमेन्द्र पांडे, कनिष्ठ उप प्रमुख जानकी नयाल, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, प्रेम लटवाल, भरत भूषण कुंडू, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, महामंत्री विनोद जोशी, उपाध्यक्ष सुंदर मटियानी, उपाध्यक्ष चंद्रिका तिवारी, मंत्री प्रमोद चंद्र जोशी, जमन सिंह, ममता जोशी, पंकज रौतेला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और विकासखंड के कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता की दी जानकारी
Next: बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.