Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हवालबाग में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का लिया लाभ
  • अल्मोड़ा

हवालबाग में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का लिया लाभ

RNS INDIA NEWS 26/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष के तहत जन सेवा थीम के साथ आज विकासखंड हवालबाग परिसर में चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता प्रशासक विकासखंड हवालबाग बबीता भाकुनी द्वारा की गई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो लोग यहां अपनी अपनी समस्याएं लेकर आए हैं,अधिकारी उन समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि यह शिविर मात्रा औपचारिकता न रहे बल्कि इसका वास्तविक लाभ लोगों को जरूर मिले। इस शिविर में विभिन्न विभागीय स्टालों से लोगों को विभागीय जानकारियां दी गई तथा लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 6 लोगों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। जल संस्थान द्वारा 3 लोगों की समस्या का समाधान किया गया। महिला कल्याण विभाग द्वारा 54 लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। इसके अतिरिक्त महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से लोगों ने विभिन्न उत्पादों की खरीददारी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, तहसीलदार ज्योति धपवाल, खंड विकास अधिकारी सुंदर सिंह दरियाल सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पड़ोसियों ने घर में घुसकर पीटा, तीन घायल
Next: अवैध मदरसों की जांच से क्यों डरी है कांग्रेस : कैंथोला

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.