Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हत्याकांड में नामजद आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटा रही पुलिस
  • हरिद्वार

हत्याकांड में नामजद आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटा रही पुलिस

RNS INDIA NEWS 13/08/2022
rns featured image new

रुड़की।  तीस वर्षीय युवक की हत्या में नामजद दो आरोपियों की भूमिका की जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि यदि हत्याकांड में उनकी भूमिका मिलती है तो तभी गिरफ्तारी होगी। हालांकि परिजनों का कहना है कि हत्याकांड के पीछे नामजद दो आरोपियों का ही हाथ है। हत्या को अंजाम दिलाने के लिए पूरा ताना-बाना इखलाक और इमरान ने बुना था। पुलिस पर भी कार्रवाई में हाथ पीछे खींचने के आरोप मृतक के परिजन लगा रहे हैं। 8 अगस्त को रात करीब 9 बजे के आसपास पाल डेरी के पास ढंडेरा निवासी कमरुजमा (30) के पेट में चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई थी। वारदात की कई वीडियो कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने हत्या के दो घंटे बाद मुख्यारोपी हबीब उर्फ गुलजार पुत्र यामीन को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया था। हबीब, इखलाक उर्फ लाखा और इमरान के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि हत्याकांड का ताना-बना इखलाक और इमरान ने बुना था। पूरी प्लानिंग के साथ कमरुजमा की हत्या कराई गई थी। परिजनों का कहना है कि नामजद आरोपियों को पुलिस बचाने में लगी है। क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों से भी कमरुजमा के परिजन मिलकर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठा रहे हैं। वरिष्ठ उप निरीक्षक केदार सिंह चौहान का कहना है कि कमरुजमा की हत्या में मुख्यारोपी हबीब को जेल भेज दिया गया था। जबकि नामजद इखलाक और इमरान की कमरुजमा हत्याकांड में भूमिका है या नहीं इसकी जांच चल रही है। सबूत मिलने पर ही गिरफ्तारी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फोन में फोर जी नेटवर्क का झांसा देकर 90 हजार की ठगी
Next: धार्मिक उन्माद फैलाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.