Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरियाणा के चालक को अगवा कर लूटने वाले गैंग का सदस्य दबोचा
  • हरिद्वार

हरियाणा के चालक को अगवा कर लूटने वाले गैंग का सदस्य दबोचा

RNS INDIA NEWS 09/01/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरियाणा के टैक्सी चालक को अगवा कर उससे हुई लूटपाट की वारदात का खुलासा करते हुए शहर कोतवाली पुलिस ने पंतद्वीप पार्किंग में चाय की दुकान चलाने वाले गैंग के एक सदस्य को दबोचा है। जबकि उसके फरार साथियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है। गैंग ने लक्सर में भी एक पेट्रोल पंप पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नए वर्ष से पूर्व यहां यात्रियों को छोड़ने आए पेशे से टैक्सी चालक संदीप कुमार पुत्र नकलीराम, निवासी गली नंबर चार राजनगर थाना मांडल टाउन जिला पानीपत हरियाणा को उस वक्त अगवा कर लिया गया था, जब वह चमगादड़ टापू के पास शौच कर रहा था। असलहे की नोंक पर चार आरोपियों ने उसे काबू किया था। जिसके बाद वे उसे बंधक बनाकर अपने साथ कार में ले गए थे। लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद वेस्ट यूपी के मीरापुर में कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़ित ने यहां पहुंचने के बाद शहर कोतवाली पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तब सामने आया कि आरोपी एक धर्मशाला में ठहरे थे। उनसे मिलने पंतद्वीप पार्किंग में चाय की दुकान चलाने वाला आरोपी राहुल कश्यप पुत्र भूपेन्द्र निवासी ग्राम खेडा मनिहार थाना मवाना जनपद मेरठ यूपी भी पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया, जिसके कब्जे से एक असलहा, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के कब्जे से चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, 1100 रुपये और लक्सर में पेट्रोप पंप में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद हिस्से में आए दो हजार रुपये भी बरामद हुए। आरोपी राहुल वारदात के बाद आरोपियों के साथ चला गया था। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि वेस्ट यूपी के रहने वाले आरोपी के साथियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुट गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बी.आर.ओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने की सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट
Next: चालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.