Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • स्थायी विस्थापन और पूर्ण मुआवजा दे सरकार: हरीश रावत
  • चमोली

स्थायी विस्थापन और पूर्ण मुआवजा दे सरकार: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 08/01/2023
harish rawat

चमोली। जोशीमठ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पूरा जोशीमठ धंसाव की जद में है और सूबे के मुखिया यहां आकर प्रभावित परिवारों को मात्र 4 हजार मासिक किराया देने की घोषणा करते हैं, जो शर्म की बात है। हरीश रावत ने कहा कि जोशीमठ की जनता इस तबाही के लिए एनटीपीसी और बाईपास निर्माण को जिम्मेदार मान रही है इसलिए प्रधानमंत्री को चाहिए कि तत्काल बाईपास निमार्ण पर पुनः विचार किया जाए। एनटीपीसी का एक बार फिर से वैज्ञानिक सर्वे कराया जाए। यदि यहां हो रहे धंसाव के लिए यह परियोजना जिम्मेदार निकलती है तो तत्काल प्रभाव से एनटीपीसी परियोजना को बंद किया जाए।
जोशीमठ पहुंचे पूर्व सीएम ने यहां लोगों से मुलाकात कर उनका दुख बांटा, तहसील धरना स्थल में हरीश रावत ने कहा कि जोशीमठ के लोगों का पूर्ण विस्थापन जोशीमठ के निकट के ही सुरक्षित स्थानों में किया जाए। कहा कि एक नगर को बनने व बसने में हजारों वर्ष लगते हैं, यहां से लोगों की रोजी रोटी भी जुड़ी है इसलिए नगर के निकट के ही सुरक्षित स्थान में लोगों का पूर्ण विस्थापन हो। लोगों को उनके भवनों का पूरा बाजारी भाव दिया जाए।

विधायक भंडारी बोले, बंद हो एनटीपीसी
बदरीनाथ के विधायक राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि जोशीमठ के दरक चुके भवनों को देखकर आंखें नम हो रही हैं, लेकिन सरकारी मशीनरी अभी तक बैठक में ही लगी हुई है, पूरा तंत्र संवेदनहीन होता जा रहा है। भंडारी ने कहा कि तत्काल प्रभाव से एनटीपीसी बिजली कंपनी को बंद किया जाना चाहिए। इस आपदा के समय भी प्रदेश सरकार के मुखिया बीजेपी एवं कांग्रेस में भेद कर उन्हें किसी भी राय मसविरे में शामिल नहीं कर रहे हैं। कहा कि लोगों को राहत शिविरों में और सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
वहीं कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल और अनुक्रुति गुंसाई ने भी धरना स्थल में अपना समर्थन देते हुए प्रदेश सरकार को इस आपदा से लोगों को उबारने में अभी तक नाकाम बताया। कहा कि सरकार मात्र बैठकों में लगी है उसके पास अभी तक ठोस प्लान नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी में छह हजार 231 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
Next: सांसद तीरथ सिंह रावत ने जोशीमठ संकट पर जताई चिंता

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा मामला: आरोपी प्रमोद नौटियाल को पुलिस जल्द ही कस्टडी रिमांड में लेगी, कोर्ट में किया आवेदन

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

आदिबदरी मंदिर परिसर में बढ़ रहीं दरारें, कई जगह धंसने लगे पत्थर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.