Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गरीब लोगों को बेघर कर रही है सरकार : हरीश रावत
  • देहरादून

गरीब लोगों को बेघर कर रही है सरकार : हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 25/05/2023
harish rawat

देहरादून। सरकार पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर वर्षों से बसे लोगों को उजाड़ने का आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने बुधवार को गांधी पार्क में एक घंटे का उपवास रखा। अपने समर्थकों के साथ उपवास पर बैठे रावत ने बाद में कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग राज्य गठन के काफी पहले से सिंचाई, राजस्व, वनभूमि में बसकर अपनी आजीविका कमा रहे हैं। जिसमें गोट, खट्टे, पड़ाव जैसी वन भूमि पर बसर करने वाले लोग भी शामिल है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में बेनाम भूमि पर गांधी ग्राम, हरि ग्राम, इंद्रा ग्राम बसाए गए हैं। लेकिन अब सरकार उन्हें एकतरफा तरीके से अतिक्रमण करार देते हुए उजाड़ रही है, कुछ जगह लोगों को नोटिस भी दिए जा चुके हैं। जबकि कई जगह अतिक्रमण विरोधी कार्यवाई के तहत उन्हें हटाया भी जा चुका है। रावत ने सरकार से ऐसे सभी मामलों में मानवीय आधार पर कार्यवाई करते हुए उन्हें नियमित करने की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि लहरों दम पर आने वाली सरकारें इसी तरह जनता के हितों पर कुठाराघात करती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को उजाड़ने का काम रोके। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के साथ ही कांग्रेस नेता सुरेंद्र कुमार, लक्ष्मी अग्रवाल, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, शीशपाल सिंह बिष्ट, गरिमा दसौनी, वीरेंद्र पोखरियाल, मनीष नागपाल, नजमा खान, महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी, ओमप्रकाश सती बब्बन, राजकुमार जायसवाल, सुमित्रा ध्यानी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेकाबू लोडर ने बुजुर्ग और नाती को टक्कर मारी, मौत
Next: मुकुल ने चौथी बार पास की यूपीएससी की परीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.