Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आवारा पशुओं का कोई स्थायी समाधान निकाले सरकार: हरीश रावत
  • देहरादून

आवारा पशुओं का कोई स्थायी समाधान निकाले सरकार: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 13/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में आवारा पशुओं का मुद्दा उठाते हुए सरकार से इसका हल निकालने के तरीके ढूंढने का आग्रह किया है। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि चौखुटिया में महिलाओं ने आवारा पशुओं के आतंक के खिलाफ नगर पंचायत के कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने कहा कि यह अकेले चौखुटिया की नहीं, पूरे उत्तराखंड के ग्रामीण अंचलों की समस्या है। जगह-जगह आवारा गाय, बैल आतंक का पर्याय बन गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि वह बड़ी दुर्दशा झेलते हैं, सड़क में कोई भी वाहन उनको टक्कर मार जाता है। लंगड़ाती हुई गायें, कोई महीनेभर में, कोई दो महीने में सड़क के किनारे वैसे ही प्राण त्याग देती हैं।उन्होंने कहा कि पहले तो उनको खाने वाले गिद्ध थे, जो अब दिखाई नहीं देते। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं के विचरण से गांवों में लोगों की खेती अलग से चौपट हो रही है और गंदगी से पर्यावरण अलग प्रदूषित हो रहा है। गौसदन बस नाममात्र के हैं, वह समस्या का समाधान नहीं बन पा रहे हैं। यदि हम वास्तविक अर्थों में मूल्यांकन करें तो जंगली पशुओं से ज्यादा नुकसान अब आवारा पशुओं से होने लग गया है। उन्होंने कहा कि जब तक इस समस्या का समाधान नहीं होता, यह लोगों को और गो माता को कष्ट देता रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस समस्या का कोई स्थाई समाधान निकाले।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होटल मैनेजर पर रकम और मोबाइल चोरी का आरोप
Next: कॉपरेटिव साधन सचिवों को भी मिले पेंशन का लाभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.