Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व सीएम हरीश रावत 6 मई को करेंगे अल्मोड़ा में उपवास: कुंजवाल
  • अल्मोड़ा

पूर्व सीएम हरीश रावत 6 मई को करेंगे अल्मोड़ा में उपवास: कुंजवाल

RNS INDIA NEWS 02/05/2023
default featured image

अल्मोड़ा। आज प्रेस को जारी एक बयान में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने बताया कि गुरुड़ाबांज में स्वीकृत हरिप्रसाद टम्टा पारंपरिक शिल्प उन्नयन और प्रशिक्षण संस्थान की उपेक्षा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब विपरीत मौसम के चलते 4 मई के स्थान पर 6 मई की प्रातः 11 बजे से जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में चौहानबाटा में लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चंद्र जोशी पार्क में स्थित मुंशी हरी प्रसाद टम्टा की मूर्ति के नीचे चौबीस घंटे के उपवास पर बैठेंगे। पूर्व में कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत का आगामी 4 व 5 मई को चौघानपाटा में लैफ्टिनेंट कर्नल सतीश चंद्र जोशी पार्क में स्थित मुंशी हरिप्रसाद टम्टा स्मारक के नीचे उपवास पर बैठने का कार्यक्रम था। परंतु विपरीत मौसम के चलते अब ये उपवास कार्यक्रम 6 मई की प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। श्री कुंजवाल ने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीते वर्ष 24 अगस्त को गुरुड़ाबांज में धरना प्रदर्शन किया था। जहां हरीश रावत ने शिल्प उन्नयन संस्थान के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम दिया था। तब हरीश रावत ने सरकार को चेताते हुए कहा था कि अगर एक साल के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो व लंबा अनशन करेंगे। श्री कुंजवाल ने कहा कि शिल्प उन्नयन संस्थान का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है।पर्वतीय क्षेत्र की परंपरागत कला और शिल्प को बचाने और संरक्षित करने के लिए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गुरुड़ाबांज में 100 करोड़ की लागत से स्व. हरिप्रसाद टम्टा पारंपरिक शिल्प उन्नयन और प्रशिक्षण संस्थान मंजूर किया गया था। 9 नवंबर 2016 को तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इसका शिलान्यास करने गुरुड़ाबांज पहुंचीं।बावजूद इसके भूमि के समतलीकरण और चाहरदीवारी के अलावा वहां आज तक कुछ काम नहीं हो सका है। कांग्रेस शासनकाल में निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए।इस धनराशि से समतलीकरण, चाहरदीवारी, सड़क निर्माण, पानी, बिजली की लाइन बिछाने, टंकी निर्माण के अलावा भवन की बुनियाद डालने के काम हुए। लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद काम आगे नहीं बढ़ सका है। श्री कुंजवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस संस्थान के कार्य रुकने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। श्री कुंजवाल ने अल्मोड़ा जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवम संभ्रांत जनता का आह्वान किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में हो रहे इस धरने के समर्थन में अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयुक्त गढ़वाल मंडल अध्यक्षता में हुई देहरादून में संचालित स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यों की समीक्षा बैठक
Next: दो साल से गुमशुदा बच्चे को परिजनों से मिलवाया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.