Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार जेल में 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, जेल प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता
  • हरिद्वार

हरिद्वार जेल में 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, जेल प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

RNS INDIA NEWS 09/04/2025
rns featured image new

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिला कारागार से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां हाल ही में कराई गई स्वास्थ्य जांच में 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सभी एचआईवी संक्रमित कैदियों को अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट कर दिया है, ताकि संक्रमण फैलने की किसी भी संभावना को रोका जा सके।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह के अनुसार, यह जांच 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान कराई गई थी। शिविर में बंदियों के खून और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए, जिनमें एचआईवी सहित कई बीमारियों की जांच भी शामिल थी। जांच में जिन कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई, वे सभी पहले से ही इस संक्रमण से ग्रसित थे और जेल में लाए जाने से पहले ही एचआईवी संक्रमित थे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन कैदियों के इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उन्हें आवश्यक जीवनरक्षक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, जेल प्रशासन की ओर से जेल परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अन्य बंदियों को भी एचआईवी व अन्य संक्रामक रोगों को लेकर जागरूक किया जा रहा है, ताकि भय का माहौल न बने और संक्रमण को लेकर सही जानकारी फैले।

सूत्रों की मानें तो हरिद्वार जेल में वर्तमान में 1000 से अधिक बंदी हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा समय-समय पर कैदियों की स्वास्थ्य जांच और निगरानी को अनिवार्य किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में एचआईवी संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य के देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर और नैनीताल जैसे जिलों में सबसे अधिक एचआईवी पॉजिटिव मरीज दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन जिलों में जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही रोकथाम के प्रयासों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 18 माह के मासूम की मौत
Next: सड़क पर काल बनकर दौड़ रहे डंपर ने बाइक सवार को कुचला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.