Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार जिलाधिकारी ने किया नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण
  • हरिद्वार

हरिद्वार जिलाधिकारी ने किया नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 06/09/2022
rns featured image new

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को ग्राम पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन हेतु 6 से 8 सितम्बर तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया के तहत विकास खण्ड बहादराबाद एवं रूड़की की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नामांकन प्रक्रिया का जायजा लेने बहादराबाद विकास खण्ड पहुंचे जिलाधिकारी ने पूरे ब्लॉक का भ्रमण किया और कुछ स्थानों पर वैरिकेटिंग बढ़ाने तथा उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवश्यकतानुसार दिशा सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बहादराबाद विकास खण्ड के पश्चात जिलाधिकारी विकास खण्ड रूड़की पहुंचे तथा वहां  चल रही नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया एवं नामांकन के लिये स्थापित काउण्टरों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने नामांकन के लिए की गयी व्यवस्थाओं पर सन्तोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारियों ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोई भी दल अथवा व्यक्ति नामांकन के समय रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के 200 मीटर के अन्दर वाहन कदापि नहीं लायेगा तथा इसके अतिरिक्त नामांकन के समय रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में केवल अभ्यर्थी, उसका प्रस्तावक एवं दो अन्य (कुल चार व्यक्ति) ही प्रवेश करेंगे, का कड़ाई से पालन कराया जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, प्रशिक्षु आईएएस आशीष मिश्रा, एसडीएम रूड़की विजयनाथ शुक्ल, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी आर.एस. धामी सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भू-कानून सुधार समिति की रिपोर्ट पर कांग्रेस हुई भाजपा पर हावी
Next: पैंशनरों को चिकित्सा भत्ता दे सरकार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.