Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गंगा घाटों पर सफाई का विशेष ध्यान दें: डीएम
  • हरिद्वार

गंगा घाटों पर सफाई का विशेष ध्यान दें: डीएम

RNS INDIA NEWS 14/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने एमएनए को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुये घाटों सहित पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई पर कांवड़ मेला की तरह विशेष ध्यान दिया जाए। मंगलवार को जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने शारदीय कांवड़ महाशिवरात्रि पर्व के देखते हुए हरकी पैड़ी, शंकरचार्य चौक, गंगा घाटों, पार्कों, लाइट व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। शंकराचार्य चौक पहुंचे जिलाधिकारी ने पाया कि जगह-जगह खुदाई करने की वजह से आसपास की भूमि ऊबड़-खाबड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य चौक पर दिल्ली से आने वाले नेशनल हाईवे का प्रवेश प्वाइंट है। उन्होंने मौके पर ही हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एक माह के भीतर शंकराचार्य चौक के आसपास की लैंड स्केपिंग कर चौक को सुन्दर बनाना सुनिश्ति करें। जिलाधिकारी आसपास के पार्कों, लाइट व्यवस्था, पानी, शौचालय, साफ-सफाई, कानून-व्यवस्था आदि का निरीक्षण करते हुये हरकीपैड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया तथा वहां की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का शारदीय कांवड़/महाशिवरात्रि पर्व की दृष्टि से जायजा लेते हुये अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, एमएनए दयानंद सरस्वती, रेडक्रास सचिव नरेश चौधरी, सहायक अभियन्ता एचआरडीए पंकज पाठक आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुसवा नदी पर अतिक्रमण कर बनी दीवार को ढहाया
Next: चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए मजदूर का मिला शव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

संघ शिक्षा वर्ग में सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन, सेवा कार्यों से परिचित हुए शिक्षार्थी

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शादी से चार दिन पहले युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

ढंडेरा में नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाया, सात दुकानदारों के चालान

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.