Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Haridwar ।। बाल फिल्म कलाकार जेसिका जहान्वी ने दिया घाटों पर ’चटाई स्टैंड बनाने का सुझाव
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar ।। बाल फिल्म कलाकार जेसिका जहान्वी ने दिया घाटों पर ’चटाई स्टैंड बनाने का सुझाव

01/04/2022
rns featured image new

हरिद्वार।  भीमगोड़ा क्षेत्र की नन्हीं जुड़वा बहनों बाल फिल्म कलाकार जेसिका व जहान्वी ने मुख्य नगर अधिकारी से मुलाकात कर गंगा घाटों पर चटाई स्टैंड बनाने का सुझाव दिया है। जेसिका जहान्वी के सुझाव पर सकारात्मक रूख दिखाते हुए मुख्य नगर अधिकारी ने अमल करने का भरोसा दिलाया है।

बॉलीवुड की फिल्म फोरेंसिक 2 में काम कर रही  जेसिका-जहान्वी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए जब वे मुंबई गयी तो वे घूमने के लिए जुहू बीच पर भी गयी। जहां शाम के वक्त बेहद भीड़ होती है।

लेकिन जुहू बीच पर आने वाला कोई भी व्यक्ति बैठने के लिए प्रतिबंधित प्लास्टिक की चटाई का उपयोग नहीं करता है। जुहू बीच पर घूमने आन वाले लोगों की सुविधा के लिए वहां नगर निगम की तरफ से चटाई स्टैंड बनाए गए हैं।

स्टैण्ड में चटाईयां उपलब्ध करायी गयी है। जिन्हें लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। कोई भी व्यक्ति निःशुल्क चटाई ले सकता है। उपयोग करने के बाद लोग चटाई वापस स्टैण्ड में जमा कर देते हैं।

जेसिका जहान्वी ने कहा कि हरिद्वार की निवासी होने के चलते उनके मन में ख्याल आया कि हरिद्वार के गंगा तटों पर भी ऐसी व्यवस्था की जा सकती है। जिससे प्लास्टिक के उपयोग में काफी कमी आएगी और पर्यावरण को भी लाभ होगा।

इसे लेकर वे मुख्य नगर अधिकारी से मिली और उन्हें घाटों पर चटाई स्टैण्ड बनाने का सुझाव दिया। मुख्य नगर अधिकारी ने सुझाव की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने व गंगा घाटों पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह बहुत ही अच्छा सुझाव है और इस पर बहुत ही जल्द कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा।

RNS/DHNN

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Pithoragarh ।। सीआर लिखने की व्यवस्था जल्द से जल्द लागू करने की मांग की
Next: Haridwar ।। चार अप्रैल को होगा श्री शिलगुर महाराज बरांश का शाही स्नान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.