Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हरेला के लिए तैयारियां तेज, 16 जुलाई को अल्मोड़ा में होगा राज्य स्तरीय आयोजन
  • अल्मोड़ा

हरेला के लिए तैयारियां तेज, 16 जुलाई को अल्मोड़ा में होगा राज्य स्तरीय आयोजन

RNS INDIA NEWS 09/07/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। लोकपर्व हरेला के राज्य स्तरीय आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरेला केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का अभियान है। जिलाधिकारी ने बताया कि 16 जुलाई को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय हरेला कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शामिल होने का प्रस्ताव है। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम से किया जाएगा। शासन के निर्धारित लक्ष्य के अनुसार जनपद में हरेला पर्व के अवसर पर 75 हजार पौधे रोपे जाएंगे। बैठक में वन, शिक्षा, उद्यान, कृषि, रेशम सहित विभिन्न विभागों को पौधारोपण के लक्ष्य आवंटित किए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चिन्हित स्थलों पर गड्ढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप पौधों की प्रजातियों का चयन करने और उनके संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधारोपण स्थल का विवरण निर्धारित मोबाइल ऐप पर अपलोड किया जाएगा तथा अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही पौधारोपण के बाद पौधों के संरक्षण और उनकी जीवित रहने की जिम्मेदारी भी संबंधित विभाग निभाएंगे। जिलाधिकारी ने विद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर हरेला पर्व को जनभागीदारी का उत्सव बनाने पर जोर दिया। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप धौलाखंडी, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनडीपीएस एक्ट का वारंटी पुलिस की घेराबंदी में गिरफ्तार, बैरियर लगाकर दबोचा
Next: लोक कलाकारों की समस्याओं पर मंथन, मानदेय वृद्धि और लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

लोक कलाकारों की समस्याओं पर मंथन, मानदेय वृद्धि और लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
  • बहुचर्चित सुखवंत आत्महत्या मामले में मुख्य गवाह को दी धमकी
  • बाजपुर के निर्माणाधीन लेवड़ा पुल की धीमी गति से नाराज लोग
  • लोक कलाकारों की समस्याओं पर मंथन, मानदेय वृद्धि और लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.