Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हार्डवेयर सेनेटरी के गोदाम में आग लगने से नुकसान
  • देहरादून

हार्डवेयर सेनेटरी के गोदाम में आग लगने से नुकसान

RNS INDIA NEWS 01/11/2023
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। राजा रोड के समीप खाटू श्याम मंदिर के पीछे एक हार्डवेयर सेनेटरी के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम के मालिक की सूचना पर फायर ब्रिगेड और थाना सेलाकुई पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का काम किया। आग पर काबू तो पा लिया गया। लेकिन इस दौरान गोदाम में रखे करीब दो लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। बुधवार दोपहर करीब दो बजे अचानक आरके इंटर प्राइजेज के गोदाम में आग लग गई। गोदाम धू-धूकर जलने लगा। तभी गोदाम के मालिक आरके अग्रवाल ने गोदाम को जलते देख फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर फायर ब्रिगेड व थाना सेलाकुई पुलिस की टीम ने आग पर काबू पा लिया। गोदाम के मालिक आरके अग्रवाल ने बताया कि गोदाम में करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के प्रभारी सोबन राणा ने बताया कि दो बजे आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। बताया कि आग लगने के कारणों की जांच के दौरान पता चला कि गोदाम में वेल्डिंग का काम चल रहा था। जिसकी चिंगारी गोदाम में लगे किसी ज्वलनशील पदार्थ तक पहुंच गई। जिससे आग लगी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छड़ी यात्रा से धार्मिक पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़़ेंगे: महंत हरि गिरी
Next: दिल्ली में उत्तराखंड की बसों के प्रवेश पर कोई रोक नहीं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.