Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया ईनाम की राशि को बढ़ाकर किया 3 लाख रुपये
  • देहरादून

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया ईनाम की राशि को बढ़ाकर किया 3 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 03/06/2022
harish rawat

देहरादून। विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए अखबार की प्रति पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने ईनाम की राशि को दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दिया। रावत ने कहा कि, चुनाव के दौरान यूनिवर्सिटी का झूठ गढकर फर्जी रूप से कांग्रेस पर आरोप लगाए गए। जबकि कांग्रेस ने कभी यूनिवर्सिटी बनाने की बात कही ही नहीं थी। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष अकील अहमद की यूनिवर्सिटी बनाने की मांग से उपजा विवाद कांग्रेस का पीछ़ा नहीं छोड़ रहा। दून में दो दिन तक चली नवसंकल्प क्रियान्वयन कार्यशाला में यूनिवर्सिटी का मुद्दा बार बार उठने पर शुक्रवार को पूर्व सीएम हरीश रावत एक बार फिर सामने आए। रावत ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस की हार की एक वजह भाजपा द्वारा यूनिवर्सिटी के झूठ को गांव गांव तक पहुंचाना भी रहा। लेकिन, जैसे ही यूनिवर्सिटी को भाजपा ने प्रचारित करना शुरू किया, कांग्रेस ने तत्काल ही उसका खंडन भी कर दिया था। उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश के किसी भी मुस्लिम ने कांग्रेस से यूनिवर्सिटी की मांग नहीं की। फिर उसे समर्थन देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। बकौल रावत, उस दौरान धामी की धूम नाम के फेसबुक पेज पर एक समाचार का उल्लेख करते हुए साबित करने की कोशिश की गई कि हरीश रावत ने यूनिवर्सिटी को समर्थन दिया है। उस झूठ के पर्दाफाश के लिए मैने उस समाचार पत्र की प्रति लाने पर पहले एक लाख, फिर दो लाख रुपये का पुरस्कार देने का ऐलान किया था।
जो भी व्यक्ति यह साबित कर देगा कि यह अखबार कहीं अस्तित्व में है और एक भी प्रति लाकर दिखा देगा, उसे तीन लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा। यदि भाजपा कोई ऐसा अख़बार नही दिखा पाती तो फिर इस तथ्य को भाजपा को स्वीकार करना चाहिए की उनकी वर्तमान सरकार, धामी सरकार यूनिवर्सिटी के झूठ के गर्भ से पैदा हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में मिले 12 नए कोरोना संक्रमित, 79 एक्टिव केस
Next: कोटद्वार में सेना भर्ती की सूचना को बताया फर्जी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.