
विकासनगर। हरबर्टपुर- देहरादून हाईवे पर ढालीपुर के पास दो कारों की आमने सामने की टक्कर हो गयी। इसमें कार सड़क किनारे पलट गयी। इसमें सवार चालक को गंभीर चोटें आयी। जबकि कार में सवार महिला और दो बच्चों को मामूली चोटें आयी। तीनों को लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्चों व महिला को मरहम पट्टी के बाद छुट्टी कर दी गयी। जबकि चालक का उपचार किया जा रहा है।
बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे एक बुलेरो कार कुल्हाल से देहरादून की ओर जा रही थी। जबकि हरबर्टपुर की ओर से मारुती कार कुल्हाल की ओर जा रही थी। इस दौरान दोनों कारों की टक्कर होने से बुलेरो कार सडक किनारे पलट गयी। जिससे कार चालक इकबाल पुत्र अली हसन निवासी मटक माजरी को गंभीर चोटें आयी। जबकि कार में एक महिला व उसके दो बच्चे सवार थे। जिनकों हल्की फुल्की चोटें आयी। जिन्हे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लेहमन अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। महिला व बच्चों को मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गयी। चौकी प्रभारी हरबर्टपुर पंकज तिवारी ने बताया कि घायल चालक का उपचार किया जा रहा है।


