Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हर व्यक्ति को मुफ्त आइवरमैक्टीन की टेबलेट मुहैया कराएगी सरकार
  • हरिद्वार

हर व्यक्ति को मुफ्त आइवरमैक्टीन की टेबलेट मुहैया कराएगी सरकार

RNS INDIA NEWS 17/05/2021
rns featured image new

रुडकी। देहात और शहर में रह रहे परिवारों के हर सदस्य को कोरोना से बचाने के लिए सरकार मुफ्त आइवरमैक्टीन की टेबलेट मुहैया कराएगी। कोरोना का प्रचार-प्रसार रोकने के लिए ग्राम्य विकास विभाग द्वारा गठित निगरानी समिति घर- घर में ये टेबलेट बांटेंगी। ये समिति गांवों में कोरोना नियंत्रण के दूसरे कार्य भी करेगी। ग्राम्य विकास विभाग ने भी कोरोना नियंत्रण के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। कोरोना के संक्रमण की चेन तोडऩे को विभाग ने हर गांव में एक निगरानी समिति बनाई है। पंचायत सचिव इस समिति के नोडल अधिकारी होंगे। उनके साथ गांव के स्कूल के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा, एएनएम और चौकीदार के अलावा महिला मंगल दल व युवक मंगल दल के सदस्य भी समिति में रखे गए हैं। समिति गांव में कोरोना पर निगरानी रखेगी। साथ ही किसी भी ग्रामीण को खांसी, जुकाम, बुखार होने पर उसकी कोरोना की जांच कराएगी। गांव में कोविड सैंपलिंग और टीकाकरण बढ़ाने की जिम्मेदारी भी समिति की होगी। इसके लिए समिति के लोग घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके साथ ही समिति हर घर में परिवार के सदस्यों की संख्या के मुताबिक उन्हें मुफ्त आइवरमैक्टीन की गोलियां भी देगी। कोरोना नियंत्रण के लिए 15 साल से कम उम्र वालों को महीने में 3 दिन रोज इसकी एक गोली लेनी होगी। दूसरे महीने में भी उसी तारीख पर तीन दिन तक एक-एक (कुल 6) गोली ली जाएंगी। इससे ज्यादा उम्र वाले लोग इसी तरह से तीन दिन में हर दिन दो बार (कुल 12 ) गोली खाएंगे। कोविड सैंपलिंग कराने आए व्यक्तियों को भी वहीं ये गोलियां दी जाएगी। डीपीआरओ रमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हरिद्वार सबसे सघन आबादी वाला जिला है। यहां कम्यूनिटी स्प्रेड होने पर बचाव मुश्किल हो सकता है। इसीलिए एंडवांस में इससे बचाव की तैयारी की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नारदा केस में टीएमसी के 4 नेता गिरफ्तार
Next: कोरोना को लेकर जागरूकता का अभाव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.