Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिजबुल का टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन मुठभेड़ में ढेर
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिजबुल का टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन मुठभेड़ में ढेर

RNS INDIA NEWS 07/07/2021
rns featured image new

श्रीनगर, 07 जुलाई (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिला के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों ने आज हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद को मुठभेड़ में मार गिराया। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद के मारे जाने को सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी बताया है।
सेना की 32आरआर और सीआरपीएफ की 92 बीएन की संयुक्त टीम इलाके में संयुक्त ऑपरेशन चला रही है। खुफिया इनपुट्स के आधार पर सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
इलाके में छिपे हुए आतंकियों की तरफ से हुई गोलीबारी का सुरक्षाबलों ने मजबूती से जवाब दिया है। इस एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाभी हाथ लगी है। आईजीपी कश्मीर के मुताबिक इस मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के सबसे पुराने और शीर्ष कमांडरों में से एक मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद को ढेर किया गया है। वह कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा है, यह एक बड़ी कामयाबी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में सामने आ गया डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला मामला
Next: ममता बनर्जी पर हाईकोर्ट ने लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.