Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों में गुस्सा, प्रदर्शन की चेतावनी
  • पौड़ी

हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों में गुस्सा, प्रदर्शन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 09/01/2023
default featured image

पौड़ी। तहसील के निसणी गांव में ग्रामीण की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों में गुस्सा है। लोगों ने सोमवार को एडीएम और प्रभारी तहसीलदार से मिलकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो डीएम कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा।
बीती एक जनवरी को निसणी गांव में दलीप सिंह रावत पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर कर दिया। जहां उपचार के बाद घायल को छुट्टी दे दी गई थी। घायल के भाई रणजीत सिंह की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने छह ग्रामीणों पर हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक ने मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए डीएम को भी पत्र लिखा था, लेकिन मामला अभी तक रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित नहीं हो पाया है और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है। जिससे पीड़ित परिवार के साथ ही ग्रामीणों में नाराजगी जताई है। सोमवार को पौड़ी पहुंची घायल की पत्नी प्रमिला देवी के साथ ग्रामीणों ने कहा कि मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। आरोपी गांव में ही खुलेआम घूम रहे हैं। कहा कि मामले में दो दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर डीएम कार्यालय में धरना दिया जाएगा।
वहीं, प्रभारी तहसीलदार हरेंद्र खत्री ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने की भी कार्रवाई की जा रही है। कहा कि दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इस मौके पर कुलदीप भंडारी, विक्रम सिंह नेगी, नरेंद्र नेगी, विवेक भंडारी, राजेंद्र रावत, लक्ष्मी रावत, कांती देवी आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक भरत चौधरी ने सुनी पश्चिमी भरदार में जन समस्याएं
Next: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

मुस्लिम व्यक्ति ने दुकान का नाम रखा ‘बाबा’, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

जंगल में फंसे दृष्टिबाधित व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.