Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हमारे लोगों ने ही पंजाब में हरवा दिया, गोवा में सेक्युलर ही हो गए खिलाफ : मल्लिकार्जुन
  • राष्ट्रीय

हमारे लोगों ने ही पंजाब में हरवा दिया, गोवा में सेक्युलर ही हो गए खिलाफ : मल्लिकार्जुन

RNS INDIA NEWS 27/03/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में करारी हार का ठीकरा अपने ही नेताओं और गठबंधन की पार्टियों पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अपने ही नेताओं ने पंजाब में परेशानियां खड़ी की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी कांग्रेस के खिलाफ बदला की भावना से काम करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने 2022 चुनाव में पंजाब में सत्ता गंवाई और गोवा में भी पार्टी की सरकार में वापसी की संभावनाओं पर पानी फिर गया था। खडग़े ने कहा कि हम भले ही चुनाव हार गए हों, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम अपना आधार खो चुके हैं। पंजाब में हार को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे अपनों ने ही हमारे लिए परेशानियां तैयार की। वहीं, गोवा की हार का जिम्मेदार उन्होंने अन्य दलों को बताया। खडग़े ने कहा कि राज्य में तथाकथित सेक्युलर पार्टियों ने हमारे वोट खराब किए।

उन्होंने कहा, लोग हमें जिम्मेदार मानते हैं और पूछते हैं कि हम क्यों दूसरे दलों को अपने साथ नहीं लाते हैं। उन्होंने सवाल किया, ये दल असल में कर क्या रहे हैं? जब हम उन्हें मौका देते हैं, तो वे हमारी जगह ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को कमजोर करने के बजाए, वे असल में हमारे वोट ही खा रहे हैं। खडग़े ने कहा, वे नई जगह नहीं बना रहे हैं। वे उन राज्यों में जाते हैं, जहां कांग्रेस मजबूत है। ऐसा गोवा औऱ मणिपुर जैसी जगहों पर होता है।
इस दौरान खडग़े ने भाजपा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, इस चुनाव में भी, हमारा पूरी तरह सफाया नहीं हुआ है। बीजेपी ने कई जगहों पर कांग्रेस के खिलाफ खास बदले से काम किया है, जहां हम मजबूत थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेप के बाद मां बनी नाबालिग, 10 लोगों का हुआ डीएनए टेस्ट, 16 वर्षीय नाबालिग निकला पिता
Next: चित्तूर में तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, 7 यात्रियों की मौत, 45 घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.