Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हल्द्वानी से धौलछीना पहुंची मानसिक रुप से अस्वस्थ महिला को पुलिस ने परिजनों के किया सुपुर्द
  • अल्मोड़ा

हल्द्वानी से धौलछीना पहुंची मानसिक रुप से अस्वस्थ महिला को पुलिस ने परिजनों के किया सुपुर्द

RNS INDIA NEWS 11/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। हल्द्वानी से भटकते हुए धौलछीना पहुंची मानसिक रुप से अस्वस्थ महिला को धौलछीना पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया। रविवार सुबह थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार को थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक महिला अकेली धौलछीना बाजार में ईधर-उधर भटकती दिखाई दी व स्थानीय लोगों द्वारा भी बताया गया कि उक्त महिला काफी देर से भटक रही है। पुलिस टीम द्वारा उक्त महिला से नाम, पता पूछा तो महिला अपने बारे में कुछ नही बता पा रही थी। महिला होमगार्ड द्वारा समझा-बुझाकर पूछताछ करने की कोशिश की गई तो महिला ने अपने अल्मोड़ा निवासी जीजा का नाम बताया। महिला के परिजनों का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। महिला के अल्मोड़ा निवासी जीजा का पता चलने पर पुलिस टीम द्वारा उसके जीजा से सम्पर्क कर उन्हें थाना धौलछीना बुलाकर महिला को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। परिजनों ने बताया गया कि उक्त महिला कुछ समय पूर्व से मानसिक रुप से अस्वस्थ चल रही है जो बिना बताए घर हल्द्वानी से चली गई थी। मानसिक रुप से अस्वस्थ होने व घर से अचानक चले जाने पर सभी परिजन काफी परेशान थे और ढूंढखोज में लगे थे। सकुशल मिलने पर उनके द्वारा धौलछीना पुलिस की कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र नेगी, महिला होमगार्ड बबीता, पिंकी बिष्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगोलीहाट-बेरीनाग सड़क में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत
Next: मौसम बदलने से बढ़े सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.