Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी घटना के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए
  • हरिद्वार

हल्द्वानी घटना के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए

RNS INDIA NEWS 24/02/2024
default featured image

रुड़की(आरएनएस)।   राष्ट्रीय सैनिक संस्था के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने एकत्र होकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा। संस्था ने मांग की है कि हल्द्वानी के उपद्रवियों को कठोरतम दंड दिया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। हल्द्वानी में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने गये प्रशानिसक अधिकारियों पर सुनियोजित हमले, आगजनी व पथराव की घटना की राष्ट्रीय सैनिक संस्था घोर निन्दा करती है। इस तरह के हमले और षड्यंत्र से समस्त जनमानस आक्रोशित है। राष्ट्रीय सैनिक संस्था मांग करता है कि शांत और सौम्य देवभूमि में ऐसे षड्यंत्रपूर्ण हमले और प्रदेश की शान्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर उचित कठोरतम कार्यवाही की जाए। सम्पूर्ण प्रदेश में व्यापक जांच कर असामाजिक गतिविधि चलाने वालो की पहचान कर उचित कार्यवाही की जाए। घायल प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करने वालों की पहचान कर उन पर रासुका लगाया जाए। राज्य की संपत्ति के नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से की जाए। इन चार मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आवास पर पहुंचकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में कविता रावत, पुष्पा, प्रमोद पुंडीर, नरेश पुंडीर, बिजेंद्र सिंह, दयाराम भाटी, रणजीत सिंह, सतीश कुमार, बृजेश त्यागी, सतीश नेगी आदि पूर्व सैनिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीआईसी हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब को पांचवी बार मिला एटीएल स्कूल ऑफ द मंथ पुरस्कार
Next: जोशीमठ तहसील में आंगनबाड़ी से जुडी महिलाओं का धरना चौथे दिन भी जारी

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

तारा बाबा महाराज की यात्रा का संतों ने किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा
  • उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती
  • एसएसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, कानून व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर
  • खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापेमारी, चार प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.