Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • हेयर स्ट्रेटनिंग के बाद बालों का ऐसे रखें ख्याल
  • अन्य

हेयर स्ट्रेटनिंग के बाद बालों का ऐसे रखें ख्याल

RNS INDIA NEWS 20/09/2020
rns featured image new

इन दिनों लड़कियों अपने बालों में अलग-अलग ट्रीटमेंट करवाती हैं, जिसमें से परमानेंट स्ट्रेटनिंग काफी पॉपुलर है। वैसे तो आप इसे घर पर ही स्ट्रेटनर की मदद से कर सकती हैं, लेकिन यह लंबे समय तक नहीं टिकता। अगर आप भी परमानेंट हेयर स्ट्रेटनिंग करवाना चाहती हैं आपको उसके बाद अपने बालों का खास ख्याल रखना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि शुरू-शुरू में आपके बाल अच्छे लगते हैं मगर लंबे समय के बाद इनकी ठीक से केयर न करने की वजह से बाल ड्राय हो कर खराब दिखने शुरू हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि स्ट्रेटनिंग के बाद बालों का ख्याल कैसे रखें-
धूप से बचांए बाल
अपने स्ट्रेट किए हुए बालों को धूल और धूप से बचाना बेहद जरूरी है। क्योंकि सूरज की किरणें बालों को बुरी तरह से डैमेज कर सकती हैं। इसलिए घर से जब भी बाहर निकलें तब अपने बालों को पूरी तरह से कवर कर के ही निकलें।
ऐसे करें बालों में कंघी
हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी गीले बालों में कंघी न करें। उन्हें सुलझाने के लिए हमेशा चौड़े दांतदार वाली कंघी का ही प्रयोग करें। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो आपके बाल टूट सकते हैं। हेयर स्ट्रेटनिंग करवाने के बाद बाल वैसे भी केमिकल की वजह से कमजोर पड़ जाते हैं।
इस पानी से धोएं बाल
बालों को धोने के लिए कभी भी गर्म पानी का भूलकर भी यूज न करें। इससे आपके बालों की नमी खत्म हो जाती है। इसीलिए बालों को ठंडे पानी या फिर नॉर्मल पानी से ही वॉश करें।
न लगाएं हेयर कलर
अपने स्ट्रेट किए हुए बालों पर कभी भी मेहंदी या फिर कलर का प्रयोग न करें। यदि आपको मेहंदी या कलर लगाना ही है तो हेयर स्ट्रेटनिंग के पहले लगा लें।
न करें ज्यादा शैंपू का इस्तेमाल
स्ट्रेट बालों में ज्यादा शैंपू करने की वजह से बालों का टेक्सचर खराब होना शुरू हो जाता है। हमेशा उसी शैंपू का प्रयोग करें जो आपकी हेयर स्टाइलिस्ट ने बताया हो।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि उपज संशोधन विधेयक किसानों के हित में: नरेंद्र रौतेला
Next: चीन के खिलाफ वैश्विक एकजुटता का वक्त

Related Post

rns featured image new
  • अन्य
  • लेख

हद में रहें ओटीटी प्लेटफार्म

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
rns featured image new
  • अन्य
  • अर्थ जगत
  • बाजार

थ्रेड्स एप को लेकर ट्विटर-मेटा आमने-सामने, मस्क ने जुकरबर्ग को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

RNS INDIA NEWS 07/07/2023 0
whatsapp
  • अन्य
  • टेक्नोलॉजी

कमाल का नया फीचर, अच्छा नहीं लगा किसी का व्हाट्सएप स्टेटस तो करें रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 26/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.