Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एच3एन2 इन्फ्लूएंजा को लेकर एडवाइजरी जारी, स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की दी सलाह
  • राष्ट्रीय

एच3एन2 इन्फ्लूएंजा को लेकर एडवाइजरी जारी, स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की दी सलाह

RNS INDIA NEWS 19/03/2023
Corona

नई दिल्ली (आरएनएस)। कोरोना वायरस की तरह अब लोग इन्फ्लूएंजा एच3एन2 वायरस का शिकार हो रहे हैं। देश भर में इस वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और अब इसका संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी राज्यों की सरकारें अब इसे गंभीरता से लेते हुए इसके केस पर निगरानी रख रही हैं। साथ ही अस्पतालों को एहतियातन तैयार रहने के भी निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एडवाइजरी जारी कर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही इस सीजनल इन्फ्लूएंजा के प्रसार को रोकने के लिए डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस यूनिट, हेल्थ फैसिलिटी और सरकारी अस्पतालों को इसके केस पर सख्त निगरानी रखने का निर्देश भी दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह मौसम इन्फ्लूएंजा का है। इस तरीके का सीजनल इन्फ्लूएंजा पूरी दुनिया में चल रहा है। वर्तमान में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इन्फ्लूएंजा के ज्यादा मामले सामने नहीं आए हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन इससे बचाव के लिए सतर्क और जिम्मेदार रहने की जरूरत है। दिल्ली के सभी जिलों के अस्पतालों की ओपीडी और आईडी में फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों और गंभीर रूप से सांस संबंधी शिकायत वाले मरीजों पर नजर रखी जाएगी। इससे बीमारी फैलने से पहले स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जा सके। अगर कहीं पर भी अर्ली राईजिंग के ट्रेंड्स नजर आते हैं तो उसे समय रहते डिटेक्ट किया जाएगा। इसे लेकर अखबारों और एफएम रेडियो के जरिए अलग-अलग भाषाओं में विज्ञापन के जरिए लोगों को जागरूक बनाया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने 6 राज्यों, केरल, कर्नाटका, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात में कोविड एडवाइजरी जारी की है। राजधानी दिल्ली इन राज्यों में शामिल नहीं है। दिल्ली सरकार ने मौजूदा कोरोना वायरस की जीनोम सिच्ेंसिंग पर कार्रवाई कर रही है, जिसमें ये वेरिएंट खतरनाक नहीं पाया गया है। इसके बावजूद दिल्ली सरकार की तरफ से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है। इन्फ्लूएंजा के सिम्टम्स कोरोना संक्रमण से मिलते-जुलते हैं और दोनों के बचाव भी एक से ही हैं। ऐसे में लोगों से अपील है कि वो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। खांसी-जुकाम होने पर सार्वजनिक स्थलों पर चीजों को छूने से बचें, अपने हाथों को बार-बार धोते रहें और आंख, नाक और मुंह को हाथ ना लगाएं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस वक्त देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा देश में तेजी से फैल रहा है। इसका पहला पीक जनवरी से मार्च तक और दूसरा पीक मॉनसून खत्म होने पर आता है। पहला पीक मार्च के अंत तक घटने लगता है, लेकिन इस बार इन्फ्लूएंजा के काफी केस सामने आ रहे हैं। इनकी मेडिकल हिस्ट्री में लंग्स से जुड़ी बीमारी, कोरोना के कारण गंभीर स्थिति और अस्थमा बीमारी रही है उन पर इसका ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। लोगों में बुखार, खांसी, बलगम की परेशानी, नाक से पानी आना, सिर और शरीर में दर्द जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। इससे 65 साल से अधिक के बुजुर्गों और 5 साल से छोटे बच्चों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए भी ये खतरनाक हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य सरकार का बजट युवाओं और महिलाओं को समर्पित: जोशी
Next: सीएम धामी ने किया कनखल में वैश्य बन्धु समाज, मध्य हरिद्वार द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन वार्षिकोत्सव व पारिवारिक मिलन समारोह में प्रतिभाग

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.