Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गुरुकुल विवि की प्रगति को मिलकर करेंगे काम
  • हरिद्वार

गुरुकुल विवि की प्रगति को मिलकर करेंगे काम

RNS INDIA NEWS 23/11/2022
rns featured image new

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि में आयोजित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन की बैठक में विवि के वरिष्ठ प्रोफेसर अम्बुज कुमार शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के हित व विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि विवि के कुलाधिपति डॉ. सत्यपाल सिंह ने विगत दिनों विवि के हित में कई निर्णय लिए जिसका समस्त शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी स्वागत करते हैं। प्रो. एलपी पुरोहित एवं प्रो. डीएस मलिक ने कहा कि भारत सरकार व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा नोटिफिकेशन यूजीसी रेगुलेशन-2022 को अविलंब विश्वविद्यालय में लागू किया जाना चाहिए। जिससे भारत सरकार के नियमानुसार विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों व शिक्षकों को लाभ मिल सके। शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में समय-समय पर कर्मचारियों से संबंधित नीतिगत निर्णय लिए जाने के लिए शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की संयुक्त समिति का गठन किया जाना आवश्यक है। जिसके माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन को शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनका निस्तारण समय से कराया जा सके। प्रो. राकेश कुमार शर्मा, प्रो. विनय विद्यालंकार, प्रो. नमिता जोशी, प्रो. सुचित्रा मलिक, दीपक आनन्द, दीपक वर्मा, डॉ. अनिल धीमान, डॉ. अजय मलिक एवं डॉ. एमएम तिवारी ने विचार रखे। इस अवसर पर प्रो. संगीता विद्यालंकार, श्याम कुमार कश्यप, डॉ. विपिन शर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार पांडे, प्रो. ब्रह्मदेव, प्रो. सत्यदेव निगमालंकार, डॉ. मौहर सिंह मीणा, डॉ. मयंक अग्रवाल, प्रो. सत्येन्द्र राजपूत, प्रकाश तिवारी, कुलभूषण शर्मा, हेमन्त सिंह नेगी, नरेन्द्र मलिक, रमेश चन्द्र, डॉ. अजीत तोमर आदि मौजूद थे। बैठक की अध्यक्ष प्रो. प्रभात कुमार ने की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधिक जागरूकता अभियान के लिए वैन शुरू
Next: आयकर विभाग ने की विवादित 56 बीघा जमीन कुर्क

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.