Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आयकर विभाग ने की विवादित 56 बीघा जमीन कुर्क
  • हरिद्वार

आयकर विभाग ने की विवादित 56 बीघा जमीन कुर्क

RNS INDIA NEWS 23/11/2022
rns featured image new

हरिद्वार। ज्वालापुर की विवादित 56 बीघा जमीन को कानपुर की आयकर विभाग की टीम ने कुर्क कर लिया है। भूमाफिया यशपाल तोमर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद आयकर विभाग की ओर से हरिद्वार आकर कार्रवाई की गई है। आयकर विभाग ने जमीन को बेनामी घोषित करते हुए खरीद-फरोख्त व हस्तांतरण पर रोक लगा दी है। बुधवार को कानपुर से आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई की एक टीम ने विवादित जमीन पर पहुंचकर मुनादी कराते हुए नोटिस लगाया। इस मामले में भूमाफिया यशपाल तोमर सहित जमीन से जुड़े अन्य प्रॉपर्टी डीलर भी जांच की जद में आएंगे। ज्वालापुर में जूर्स कंट्री के पीछे स्थित विवादित 56 बीघा जमीन के मामले में दिल्ली के एक प्रॉपर्टी डीलर ने ज्वालापुर कोतवाली में भूमाफिया यशपाल तोमर व अपने भाई सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उत्तराखंड की एसटीएफ ने मामले की छानबीन करते हुए यशपाल तोमर को नोएडा से गिरफ्तार किया था। इसके बाद तत्कालीन ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी की ओर से यशपाल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया और जिलाधिकारी के आदेश पर यशपाल की लगभग 150 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी। यशपाल तोमर फिलहाल हरिद्वार जेल में बंद है। इस बीच आयकर विभाग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए 56 बीघा जमीन को बेनामी संपत्ति घोषित करते हुए कुर्क कर लिया। कानपुर से आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई के डिप्टी कमिश्नर विक्रम मणि के नेतृत्व में एक टीम ने हरिद्वार पहुंचकर इस संबंध में मुनादी कराई। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया आयकर विभाग की आई थी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस उनके साथ मौजूद रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुरुकुल विवि की प्रगति को मिलकर करेंगे काम
Next: बीएचईएल की हीप इकाई ने जीता गोल्ड अवार्ड

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.