Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • गुरुड़ा के ग्रामीणों ने पानी को लेकर प्रदर्शन किया
  • पिथौरागढ़

गुरुड़ा के ग्रामीणों ने पानी को लेकर प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 15/03/2023
rns featured image new

पिथौरागढ़। गुरूड़ा में पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि नजदीकी दूसरे गांव के लोगों ने गुरूड़ा को सप्लाई होने वाली पानी को रोक दिया है। इससे गांव में पांच दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। बुधवार को सरपंच मोहन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में गुरूड़ा के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में रहने वाले लोगों की प्यास बुझाने के लिए सरकार ने छाना-गुरूड़ा पेयजल का निर्माण किया हुआ है। बीते 47 वर्षो से ग्रामीण इस ही योजना से पानी पी रहे हैं। बीते दिनों छाना में लिंक सड़क कटिंग के दौरान उक्त पेयजल योजना टूट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि छाना के लोगों ने उनके गांव को सप्लाई होने वाली पानी को बंद कर दिया है। इससे गांव में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। इस संबंध में उन्होंने छाना के ग्राम प्रधान से भी वार्ता की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बाद में ग्रामीणों ने डीएम को भी ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को दुरस्त करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने छाना स्थित मुख्य टैंक से गुरूड़ा के लिए नई पेयजल योजना बिछाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या पैदा न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तालाबंदी का निर्णय आम सहमति के बाद टला
Next: राशिफल 16 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.