Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गुरू पूर्णिमा पर मानस पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता
  • अल्मोड़ा

गुरू पूर्णिमा पर मानस पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता

RNS INDIA NEWS 03/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। आज गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में प्रातः 6 बजे से हवन, यज्ञ, पूजा कर ईश्वर का स्मरण कर गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं को याद कर गुरु की महिमा पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। भाषण का विषय गुरु की महिमा रखा गया था जिसमें मानस पब्लिक स्कूल के दर्जनों बच्चों छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के आयोजन हेतु पतंजलि योगपीठ हरिद्वार शाखा अल्मोड़ा के पदाधिकारियों, विभिन्न संगठन के जिला प्रभारियों द्वारा इस आयोजन में सहभागिता कर प्रतियोगिता के प्रथम चार सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर्ताओं को नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में श्रीमती माया भोज जिला प्रभारी महिला पतंजलि योगपीठ अल्मोड़ा, श्रीमती तुलसी सिराड़ी संगठन मंत्री पतंजलि योगपीठ अल्मोड़ा,
कमल कुमार बिष्ट जिला युवा प्रभारी पतंजलि योगपीठ अल्मोड़ा, रूप सिंह बिष्ट जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान, जसोद सिंह बिष्ट राज्य प्रभारी किसान सेवा समिति उत्तराखंड, मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट, शिक्षिकाएं कुमारी दीक्षा कांडपाल, अन्नत बिष्ट, कृपाल सिंह उपस्थित रहे। भाषण प्रतियोगिता में अवनि बिष्ट कक्षा सात की छात्रा, प्रतीक बिष्ट कक्षा 5 के छात्र ने प्रथम स्थान‌ संयुक्त रूप से, आदित्य कलोनी कक्षा 6 के छात्र ने द्वितीय स्थान एवं अवनी कक्षा तीन की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही सत्यम कांडपाल को सांत्वना पुरस्कार देकर बतौर विशिष्ट अतिथि हरीश चन्द्र, जसोद सिंह बिष्ट, रूप सिंह बिष्ट ने पुरस्कार देकर प्रतिभागियों विजेताओं को नगद राशि से सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्य प्रभारी जसोद सिंह बिष्ट एवं रूप सिंह बिष्ट द्वारा अपने संबोधन में गुरु की महिमा एवं महत्व को रेखांकित कर गुरु के बताए अनुसार मार्ग पर उनकी शिक्षा और उनके अनुभव को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने और सकारात्मक होकर सफलता प्राप्त करने की बात पर बल दिया। साथ ही मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट ने इस तरह की प्रतियोगिताओं को आयोजित कर छात्राओं को आगे आने का अवसर प्रदान करने और गुरु के महत्व को समझने का और उनके सम्मान में उनके द्वारा बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रतिभागियों और उपस्थित जनों का आह्वाहन किया। अपने संबोधन में कहा कमल कुमार बिष्ट ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और इस तरह के आयोजनों का महत्व समझते हुए गुरु की महिमा और गुरु के ज्ञान को आत्मसात कर आज के इस वातावरण में अपने आप को सुरक्षित करते हुए सत्य पथ मार्ग पर चलने की जरूरत पर बल दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 03 जुलाई
Next: लीकेज से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
WhatsApp_Image_2026-06-02_at_19.05.51-removebg-preview_11zon
  • अल्मोड़ा

परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.