Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • गुरमीत चौधरी की हॉरर फिल्म द वाइफ 19 मार्च को ओटीटी पर होगी रिलीज
  • मनोरंजन

गुरमीत चौधरी की हॉरर फिल्म द वाइफ 19 मार्च को ओटीटी पर होगी रिलीज

RNS INDIA NEWS 24/02/2021
rns featured image new

अभिनेता गुरमीत चौधरी की फिल्म द वाइफ 19 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इस हॉरर फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सयानी दत्ता हैं। गुरमीत ने कहा, यह मेरी ऐसी पहली फिल्म है जिसमें केवल मेरी ही मुख्य भूमिका है। फिल्म में आप मुझे बिल्कुल नए और अलग अवतार में देखने वाले है। फिल्म की स्क्रिप्ट भी एकदम नई और अलग है। इसमें आपका कंपा देने वाला हॉरर, एक्शन और रोमांस सब कुछ मिलेगा। फिल्म की कहानी एक विवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक नए अपार्टमेंट के बाद महसूस करते हैं कि वहां एक पुरुष की आत्मा है। जब उनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है, तब उन्हें समझ आता है कि उन्हें न केवल अपने रिश्ते को, बल्कि अपनी जिंदगी को भी बचाने की जरूरत है।
इस फिल्म के साथ डेब्यू कर रहे निर्देशक सरमद खान का कहना है, फिल्म की शहरी सेटिंग और भूत-प्रेत की मौजूदगी को दर्शाने का तरीका बहुत खास है। वैसे ऐसे कॉन्सेप्ट पर 2003 में राम गोपाल वर्मा फिल्म भूत ला चुके हैं। निर्देशक खान ने कहा, ज्यादातर डरावनी फिल्मों में दुख का भाव होता है और उन्हें देखकर लोग अंदाजा लगा लेते हैं कि उसमें आगे क्या होने वाला है, लेकिन हमारी फिल्म के साथ ऐसा नहीं होगा। आप आखिर तक यह नहीं जान पाएंगे कि फिल्म में क्या होने वाला है। वहीं अभिनेत्री सयानी ने कहा, मुझे हॉरर फिल्में बहुत पसंद हैं। ऐसी ही फिल्म से डेब्यू करना बहुत ही रोमांचक रहा। बता दें कि यह फिल्म जी5 पर रिलीज होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अक्षय ने कॉमेडी फिल्में करके तोड़ी एक्शन हीरो की छवि
Next: बाल श्रम के शिकार 16 बच्चों को वित्तीय सहायता मुहैया कराने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

प्रभास की सालार केजीएफ फ्रेंचाइजी से होगी बड़ी, मेकर्स ने किया दावा

RNS INDIA NEWS 01/01/2023 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.