Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धरने को 11 साल पूरे होने पर गुरिल्लों ने दिया धरना
  • अल्मोड़ा

धरने को 11 साल पूरे होने पर गुरिल्लों ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 26/10/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में नौकरी पेंशन समेत अन्य मांगों को लेकर एसएसबी गुरिल्लों को लेकर धरना देते हुए 11 साल पूरे हो गए हैं। इस पर सोमवार को गुरिल्ला संगठन ने यहां गांधी पार्क में धरना दिया। मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांगों के जल्द निराकरण को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बीते 14 सालों के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों ने गुरिल्लों की मांगों को पूरा करने के लिए जहां कई बार आश्वासन दिए। वहीं राज्य सरकार से भी कई शासनादेश भी पारित किये गये। लेकिन आज तक आश्वासनों और शासनादेशों पर स्वयं सरकारों ने अमल नहीं किया। इससे गुरिल्लों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर नवंबर में पूरे राज्य तथा देश में भी जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद दिसंबर में देश की राजधानी दिल्ली और राज्यों की राजधानी में भी धरने प्रदर्शन आयोजित किये जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि आज देश की सीमाओं पर घुसपैठ जारी है। ऐसे में सरकार को एसएसबी गुरिल्ले जिन्हें विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में आम आदमी के रूप मे छिपकर रहते हुए खुफिया जानकारी एकत्र करने छदम् युद्ध से किसी भी दुश्मन को नेस्तनाबूद करने का प्रशिक्षण प्राप्त है। उन्हें सीमाओं पर तैनात किया जाना चाहिए। यहां केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, अर्जुन सिंह नैनवाल, गंगा सिंह बनौला, खडक़ सिंह पिल्खवाल, गिरीश जोशी, अमर राम, दीवान राम, किशन राम, नंद राम, प्रेम बल्लभ कांडपाल, गोविंद बल्लभ कांडपाल, बिशन सिंह नेगी, विजय जोशी, बसंत लाल, पनीराम, संजय बग्ड्वाल, आंनदी महरा, ममता मेहता, दीपा परगाई, रेखा बग्ड्वाल, इंद्रा तिवारी, सरोजनी देवी, जानकी देवी, बीना महरा, शांति देवी, सहित बढ़ी संख्या मे गुरिल्ले मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 6 पी सी एस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर
Next: जिला अस्पताल में करीब 10 माह बाद हुआ बाल रोग ओपीडी में मरीजों का इलाज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.